फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh fake minister arrested, stay in Goa guest house from 12 days

गोवा के गेस्ट हाउस में 12 दिनों से रह रहा यूपी का फर्जी मंत्री गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 10:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Jan 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh fake minister arrested, stay in Goa guest house from 12 days
arrest - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मंत्री के फर्जी दस्तावेज दिखाकर सरकारी गेस्ट हाउस में 12 दिन बिताने वाले एक व्यक्ति को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी सुनील सिंह ने अपने आप को उत्तर प्रदेश का सहकारिता मंत्री बताया था।

विज्ञापन


इसी बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को आरोपी सुनील सिंह की गतिविधियां संदिग्ध लगी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी मंत्री बने सिंह को उसके चार साथियों समेत गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘उसने खुद के उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री होने का दावा करते हुए फर्जी चिट्ठियां और ईमेल पेश किए थे। पिछले सप्ताह मिनिस्ट्रियल ब्लॉक में फर्जी मंत्री ने गोवा के सहकारिता मंत्री गोविंद गावडे से भी मुलाकात की थी। इस बारे में गावडे ने कहा कि उसने मुझे बताया कि वह राज्य अतिथि और यूपी कैबिनेट में मंत्री है। मैं उससे ज्यादा देर तक नहीं मिला। वह मेरे साथ लगभग 10 मिनट ही रहा। मुझे भी उसका व्यवहार संदिग्ध लगा, इसलिए जब मैं घर गया तो इंटरनेट पर उसके बारे में ढूंढा लेकिन मुझे ज्यादा जानकारी नहीं मिली। व्यस्त होने के कारण मैं उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं जुटा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की सुरक्षा के लिए गोवा पुलिस ने तैनात किया था सुरक्षाकर्मी

अधिकारियों के मुताबिक, सुनील सिंह ने स्वयं को मंत्री बताकर परिचित कराया था। इसलिए गोवा पुलिस ने उसकी सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात किया था। उसने दक्षिणी गोवा के कानकोना तालुक के स्कूल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत भी की। इस दौरान उसके साथ गोवा के पूर्व सहाकारिता प्रकाश वेलिप भी मौजूद थे। गोवा पुलिस अब आरोपी के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क साध रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed