फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uttar pradesh crime against women rising up by 24% in this year, 8 raped every day

उत्तर प्रदेश में दरिंदगी का वीडियो वायरल, हर दिन होते हैं 8 बलात्कार

Fri, 06 Jul 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jul 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh crime against women rising up by 24% in this year, 8 raped every day
crime

महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की पोल खुल रही है। महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले पिछले सालों की तुलना में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।  हालात  इतने बुरे हैं कि महिलाओं से अपराध के मामले में भारत ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया जहां एक महिला के साथ तीन तीन लोग जबरदस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एकबार फिर महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी बातें और वादे शुरू हो गए हैं लेकिन इसका परिणाम शिफर ही होगा।
विज्ञापन


ये हम नहीं यूपी के पिछले तीन सालों के आंकड़े बता रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में औसतन हर दिन 8 महिलाओं का बलात्कार होता है जबकि 30 अपहरण किए जाते हैं। जबकि महिलाओं से अपराध के मामले में 100 एफआईआर दर्ज की जाती है। कानून व्यवस्था से जुड़े एक अधिकारी का मानना है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध 24 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को यूपी के उन्नाव से आया वीडियो दिल दहलाने वाला है। लड़की भैया-भैया कर रही है लेकिन हवशियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला चिल्ला रही है उसे एक जंगली इलाके में दो लड़कों द्वारा उठाकर ले जाया गया है। तीसरा वीडियो शूट करता है और इसे वायरल करने की धमकी देता है। जैसे ही दो लड़के उसे पीछे से पकड़ते हैं। महिला कहती है कि, "भाई ऐसा काम मत करो (भाई, कृपया यह मत करो)।

वीडियो में मौजूद लड़के महिला को उसके बालों से खींचते हैं और उससे अभद्र भाषा में बातचीत करते हैं। महिला वीडियो बनाने का विरोध करती है लेकिन ये तीनों लड़के उसके साथ हैवानियत करते हैं। गंगाघाट पुलिस ने वायरल वीडियो संज्ञान में ले लिया है।

उन्नाव में पिछले महीने नौ साल की लड़की के साथ बलात्कार का मामला भी सामने आया था। वहशियों ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया था। अप्रैल महीने में उन्नाव में 16 वर्षीय लड़की ने बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को एक साल पहले उससे बलात्कार करने का आरोप लगाया था। लड़की ने कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ लगभग नौ महीने तक मामला दर्ज करने की कोशिश की थी। उसके पिता को विधायक के समर्थकों ने इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई। 

क्या कहते हैं आंकड़े

राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो ने 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बलात्कार के मामले 2015 की तुलना में 12.4 फीसदी बढ़े हैं।  2016 में देश भर में बलात्कार के  38,947 मामले दर्ज हुए।  इनमें सबसे ज्यादा केस 4,882 मध्य प्रदेश में हुए, जबकि दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा, यहां 4,816 बलात्कार के मामले दर्ज हुए। महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर रहा, जहां 4,189 बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं।  देश की राजधानी दिल्ली को सालाना सर्वेक्षण के बाद महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर माना गया है। 

 अपराध सिर्फ महिलाओं के प्रति ही नहीं बढ़ रहा है बल्कि बच्चों के प्रति भी सूबा असुरक्षित हो गया है। रिपोर्ट पर नजर डालें तो  2016 में एमपी में जहां बच्चों के खिलाफ कुल 13,746 अपराध की घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं उत्तर प्रदेश में  यह आंकड़ा16,079 पर पहुंच गया जबकि महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर 14,559 घटनाओं के साथ है।

चिंताजनक बात यह है कि प्रदेश में अपराध पिछले साल की तुलना में बढ़ गए हैं। अखिलेश सरकार के शासनकाल में कैग की रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तर प्रदेश में हर 12 मिनट में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना घटती है। 

 
महिलाओं के खिलाफ अपराध 2018       2017     2016
दहेज हत्या      502   873   751
बलात्कार   899   873    751
शीलभंग   2892        2333    1913
अपहरण   3573 3011   2644
छेड़खानी     248    127  147
महिला उत्पीड़न   3185  2243  2402
जनवरी से मार्च तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed