फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   USISPF hosts US Senator Steve Daines in New Delhi, discusses advancing economic and strategic cooperation

India-US Ties: USISPF ने अमेरिकी सांसद स्टीव डेनिस का किया स्वागत, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा

Mon, 19 Jan 2026 03:07 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
USISPF hosts US Senator Steve Daines in New Delhi, discusses advancing economic and strategic cooperation
स्टीव डेनिस, एस जयशंकर - फोटो : एक्स/एएनआई
अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने नई दिल्ली में अमेरिकी सांसद स्टीव डेनिस का स्वागत किया और उनके साथ एक गोलमेज चर्चा की। इस बैठक में वॉशिंगटन-नई दिल्ली के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने पर विचार किया गया। 
विज्ञापन


यूएसआईएसपीएप ने बैठक को लेकर क्या कहा?
यूएसआईएसपीएप ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सीनेटर डेनिस ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर जोर दिया। यूएसआईएसपीएफ को खुशी है कि स्टीव डेनिस को नई दिल्ली में बोर्ड के सदस्यों और सलाहकारों ने बदं दरवाजे की गोलमेज चर्चा में आमंत्रित किया गया। अमेरिका-भारत आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने पर यह उपयोगी और नतीजे देने वाली चर्चा रही। इसमें आगे कहा गया, सीनेटर डेनिस ने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के महत्व और दोनों देशों के संबंधों की अहमियत पर जोर दिया। डेनिस का भारत दौरा ऐसे समय पर हुआ है, जब सर्जियो गोर ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में पदभार संभाला। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: अमेरिका की हावार्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, करेंगे ये विशेष कोर्स

डेनिस से मुलाकात पर विदेश मंत्री जयशंकर ने क्या कहा?
इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डेनिस से मुलाकात की। जयशंकर ने कहा, नई दिल्ली में आज सुबह सीनेटर स्टीव डेनिस से मिलकर खुशी हुई। हमारी द्विपक्षीय संबंधों और उनके रणनीतिक महत्व पर व्यापक और खुली चर्चा हुई।”


अमेरिकी सांसद से मुलाकात पर राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने क्या कहा?
गुरुवार को अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भी डेनिस से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। एक एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, इंडिया हाउस में सीनेटर स्टीव डेनिस का स्वागत करना और उनकी मेजबानी करना सम्मान की बात है। हमने अपने द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, तकनीक और नवाचार, और वैश्विक परिदृश्य में हो रहे बदलाव शामिल हैं। उनके उपयोगी सुझावों और द्विपक्षीय संबंधों के प्रति मजबूत समर्थन की हम गहराई से सराहना करते हैं। 

ये भी पढ़ें: चुनाव डायरी: यूबीटी उम्मीदवार को मिली एक वोट से जीत, BMC में बेटे की जीत के एक दिन बाद पिता की मौत

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब नई दिल्ली और वॉशिंगटन जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की अगले महीने होने वाली बैठक पर चर्चा कर रहे हैं, क्योंकि दोनों पक्ष व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू कर चुके हैं। इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने बातचीत का विवरण दिया, जिसमें विदेश मंत्री और उनके अमेरिकी समकक्ष रुबियो ने व्यापार, दुर्लभ खनिज, रक्षा, नागरिक परमाणु सहयोग और ऊर्जा सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की और क्षेत्रीय घटनाओं पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed