{"_id":"66b10a2cf3bb7b61a40fbadb","slug":"us-woman-found-in-maharashtra-forest-tells-police-she-had-chained-herself-to-tree-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: जंगल में पेड़ से बंधी अमेरिकी महिला का खुलासा, बताया किसने जंजीर से बांधा था?; पुलिस के उड़े होश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: जंगल में पेड़ से बंधी अमेरिकी महिला का खुलासा, बताया किसने जंजीर से बांधा था?; पुलिस के उड़े होश
Mon, 05 Aug 2024 10:51 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:51 PM IST
सार
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के जंगल में विदेशी महिला के पेड़ से जंजीर से बांधे जाने का मामला जितना सनसनीखेज था। वहीं इस मामले में अमेरिकी महिला की तरफ से किया गया खुलासा और भी ज्यादा हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : X / @DGPMaharashtra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में लोहे की जंजीर से पेड़ से बंधी मिली 50 साल की अमेरिकी महिला ने अब पुलिस को बताया है कि उसने खुद को जंजीर से बांधा था और इस घटना में कोई और शामिल नहीं था। इस मालमे में पुलिस अधिकारियों ने महिला के मानसिक स्थिति को खुद को नुकसान पहुंचाने के कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
27 जुलाई को जंगल में बंधी मिली थी महिला
अमेरिकी महिला जो मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है। उसे 27 जुलाई को सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में पेड़ से तब बंधा पाया गया था, जब एक चरवाहे ने उसकी चीख सुनी। फिर चरवाहे ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे बचाया और अस्पताल ले गई। इस घटना ने हंगामा मचा दिया था और मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
महिला ने खुद को पेड़ से जंजीर से बांधा था- पुलिस
मामले में अधिकारी ने बताया कि सिंधुदुर्ग पुलिस ने शनिवार (3 अगस्त) को महिला का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने कहा कि वह तीन ताले और लोहे की जंजीर लेकर आई थी और उसने एक ताले और जंजीर का इस्तेमाल करके खुद को मुंबई से करीब 460 किलोमीटर दूर तटीय जिले के सोनुरली गांव के पास एक जंगल में पेड़ से बांध लिया।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से मिली थी चाबियां
बता दें कि महिला की बरामदगी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर लोहे की चेन को बंद करने के लिए इस्तेमाल की गई चाबियों की एक जोड़ी बरामद की थी। अपने बयान में अमेरिकी महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका कोई पति नहीं है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसकी मां अमेरिका में रहती है, लेकिन अभी तक परिवार के किसी भी सदस्य ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
मानसिक अस्पताल में महिला का इलाज जारी
इस बीच, महिला को रत्नागिरी के क्षेत्रीय मानसिक अस्पताल में लाया गया, जहां उसका मनोरोग विभाग में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कभी-कभी महिला को मतिभ्रम का अनुभव होता है और ऐसे ही किसी स्थिति में उसने कहा होगा कि उसके पूर्व पति ने उसे पेड़ से बांध दिया है।
विदेशी महिला के बैग से मिले थे ये सामान
अमेरिकी महिला को बचाए जाने के बाद, पुलिस ने उसके बैग से एक नोट बरामद किया था, जिसमें उसने उल्लेख किया था कि उसके पूर्व पति ने उसे पेड़ से बांध दिया था। इस नोट के आधार पर, पुलिस ने उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था और उसका नाम लिए बिना उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने उसके पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी और तमिलनाडु का पता लिखा आधार कार्ड बरामद किया है। उसके पास से उसके एक्सपायर हो चुके वीजा की कॉपी भी बरामद हुई है।