{"_id":"666b9077924e518d5401b8b4","slug":"us-visa-number-of-student-visas-expected-to-increase-to-1-4-lakh-indians-this-year-one-in-three-indian-stude-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US VISA: इस साल 1.4 लाख भारतीय छात्रों को अमेरिकी वीजा मिलने की उम्मीद, तीन आवेदकों में से एक महिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US VISA: इस साल 1.4 लाख भारतीय छात्रों को अमेरिकी वीजा मिलने की उम्मीद, तीन आवेदकों में से एक महिला
Fri, 14 Jun 2024 06:06 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:06 AM IST
सार
इस साल अमेरिका का वीजा मिलने वाले भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। 1.4 लाख भारतीय छात्रों को वीजा मिलने की उम्मीद है। तीन आवेदनकों में से एक महिला है।
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में अमेरिकी मिशन ने बृहस्पतिवार को देश भर में अपना आठवां वार्षिक छात्र वीजा दिवस मनाया। नई दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई के कांसुलर अधिकारियों ने भारतीय छात्र वीजा आवेदकों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में कार्यवाहक महावाणिज्य दूत सैयद मुजतबा अंद्राबी ने कहा, हमने बृहस्पतिवार को करीब 4,000 छात्रों का साक्षात्कार लिया। दोनों देशों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान हमारे मिशन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मुजतबा अंद्राबी ने बताया कि पिछले साल हमने रिकॉर्ड 1.4 लाख छात्र वीजा जारी किए थे। इस बार यह और ज्यादा होने की संभावना है।
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत गार्सेटी बोले-प्रत्येक छात्र भारत का ब्रांड एंबेसडर
अंद्राबी ने कहा, अमेरिका में भारतीय छात्रों में से 3 आवेदकों में से 1 महिला है। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने सभी भारतीय छात्रों के लिए शुभकामनाएं साझा करते हुए कहा, इनमें से प्रत्येक छात्र भारत के लिए ब्रांड एंबेसडर है।
विज्ञापन