फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 US tourists cancel sight-seeing trip at Goa port, know why

Goa: गोवा में टैक्सी ऑपरेटरों की दादागिरी, अमेरिकी पर्यटकों ने निरस्त की दर्शनीय स्थलों की यात्रा

Thu, 15 Dec 2022 03:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Dec 2022 03:13 PM IST
सार

गोवा के अधिकारियों ने बताया कि 100 अमेरिकी पर्यटकों का एक समूह गोवा में मोरमुगाओ बंदरगाह पर आया था। पर्यटक  गोवा भ्रमण के लिए बसों में सवार होने लगे, लेकिन इससे नाराज टैक्सी ऑपरेटरों ने उन्हें पहले से तयशुदा बसों में चढ़ने से रोक दिया। 

विज्ञापन
100 US tourists cancel sight-seeing trip at Goa port, know why
goa - फोटो : file photo

विस्तार

गोवा में टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा अमेरिकी पर्यटकों के साथ दादागिरी व जबर्दस्ती का मामला सामने आया है। ऑपरेटरों ने उन्हें बसों में सवार होने से रोका। इससे परेशान होकर अमेरिकी पर्यटकों ने गोवा के दर्शनीय स्थलों की यात्रा रद्द कर दी।

विज्ञापन

गोवा के अधिकारियों ने बताया कि 100 अमेरिकी पर्यटकों का एक समूह गोवा में मोरमुगाओ बंदरगाह पर आया था। पर्यटक  गोवा भ्रमण के लिए बसों में सवार होने लगे, लेकिन इससे नाराज टैक्सी ऑपरेटरों ने उन्हें पहले से तयशुदा बसों में चढ़ने से रोक दिया। इसके कारण वे गोवा के दर्शनीय स्थलों की यात्रा (sight-seeing trip) नहीं कर सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

अमेरिकी पर्यटकों से जबर्दस्ती की यह घटना बुधवार को हुई। गोवा के क्रूज संचालकों ने इसे लेकर सीएम प्रमोद सावंत से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने दावा किया कि ऐसी घटनाओं से राज्य की पर्यटन क्षमता को नुकसान पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अमेरिकी पर्यटकों को लेने के लिए बसें मोरमुगाओ तट पर पहुंची थीं, लेकिन वहां मौजूद टैक्सी चालकों व संचालकों ने उन्हें बसों में नहीं बैठने दिया। ये पर्यटक 'ओशियन ओडिसी'  नाम के क्रूजशिप में सवार होकर यहां पहुंचे थे। तट से उतरकर पर्यटकों को करीब आधा किलोमीटर चलकर बसों तक पहुंचना था, लेकिन टैक्सी संचालकों के विरोध के कारण वे फिर शिप में सवार हो गए। 

टैक्सी ऑपरेटरों व बस चालक में हाथापाई हुई, कोच्चि रवाना हो गया पर्यटकों का जहाज
टूर ऑपरेटर फर्म 'ला पैसेज टू इंडिया' के फ्रांसिस वाज ने बताया कि टैक्सी ऑपरेटरों और एक बस चालक के बीच हाथापाई भी हुई। मोरमुगांव पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, उग्र टैक्सी ऑपरेटर नहीं माने। इस कारण अमेरिकी पर्यटकों को गोवा के दर्शनीय स्थलों की यात्रा रद्द करनी पड़ी। इसके बाद उन्हें लेकर गोवा आया जहाज गुरुवार को केरल के कोच्चि के लिए रवाना हो गया।

जांच जारी, दोषियों पर कार्रवाई होगी : सावंत 
टूर ऑपरेटरों और पर्यटन क्षेत्र के अन्य लोगों से मुलाकात के सीएम प्रमोद सावंत ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच चल रही है। घटना के संबंध में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को एक बस चालक पर कथित हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। 


मोरमुगाव थाना प्रभारी राघोबा कामत ने कहा कि घटना में शामिल टैक्सी संचालकों के खिलाफ एक कार्रवाई रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। कामत ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed