{"_id":"5f6a664d73d967029f2dc03c","slug":"us-should-help-cbi-in-investigation-against-mallya-court-issues-request-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या के खिलाफ जांच में सीबीआई की मदद करे अमेरिका, कोर्ट ने जारी किया अनुरोध पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माल्या के खिलाफ जांच में सीबीआई की मदद करे अमेरिका, कोर्ट ने जारी किया अनुरोध पत्र
Wed, 23 Sep 2020 02:32 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की मदद करने के लिए अमेरिका से आग्रह किया गया है। मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने माल्या के खिलाफ जांच में एजेंसी की मदद करने के लिए अमेरिका को एक अनुरोध पत्र (एलओआर) जारी किया है।
विज्ञापन
दरअसल, सीबीआई ने कोर्ट में इसके लिए एक आवेदन दाखिल किया, जिसमें सीबीआई ने अमेरिका से कुछ नए सुबूतों की जरूरत बताई और कहा कि मामले में मिले कुछ सुबूतों के इस्तेमाल के लिए उसे अमेरिका के अटार्नी जनरल की अनुमति की जरूरत है। सीबीआई की इस अपील के बाद विशेष जज जयेंद्र सी जगदाले ने एलओआर जारी कर दिया। सीबीआई ने अदालत को बताया कि भारत में उसकी जांच से पता चला है कि आईडीबीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बैंकों के अन्य ‘कंसोर्टियम’ से कर्ज प्राप्त करने के बाद आरोपी ने मंजूर की गई राशि को अन्य उद्देश्यों में इस्तेमाल किया। लोन के पैसों का निवेश ज्यादातर अमेरिका स्थित कंपनियों में किया गया।
विज्ञापन
सीबीआई के आग्रह को स्वीकार करते हुए जज जगदाले ने सोमवार को वाशिंगटन डीसी के अटार्नी जनरल को अनुरोध पत्र जारी करने के आदेश दिए। एलओआर एक औपचारिक पत्र व्यवहार है जो एक अदालत द्वारा किसी विदेशी अदालत और संबंधित न्यायिक प्राधिकरण से उन मामलों में किया जाता है जिनमें जांच और न्यायिक कार्यवाही लंबित होती है।
विज्ञापन
माल्या ने अमेरिकी बैंक खातों में रखे पैसों का किस मकसद में किया इस्तेमाल
सीबीआई ने हाल में विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाकर एलओआर जारी करने का अनुरोध यह कहते हुए किया था कि माल्या और उसकी किंगफिशर एयरलाइंस के अमेरिका में बैंक खातों में प्राप्त धन का किन मकसद में इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसी ने इन बैंक खातों से जुड़े सुबूत जुटाने के लिए भी अनुरोध किया था।
आईडीबीआई से लिए लोन से चुकाए अपने जेट पर खर्च किए
सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि माल्या ने आईडीबीआई बैंक से 2009 में 263.08 करोड़ लोन लिया था, मगर इस राशि का इस्तेमाल टीडीएस बकाये, कंपनी के जेट विमान के किराये के भुगतान में खर्च कर दिया। इसके अलावा, कर्मचारियों को वेतन देने और अन्य कामों में इस्तेमाल किया गया।
एसबीआई से मिले 15.90 करोड़ का इस्तेमाल आईपीएल टीम पर किया
सीबीआई ने एक और उदाहरण देते हुए कोर्ट को बताया कि माल्या ने 2009 में ही एसबीआई से मिले 15.90 करोड़ रुपये के लोन का इस्तेमाल बंगलूरू की आईपीएल टीम रॉयल चैलैंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर किया गया। इसी तरह से बाकी बैंकों के पैसों का भी इस्तेमाल फोर्स इंडिया फॉर्मूला वन टीम और अन्य कंपनियों में किए गए।