{"_id":"57c4cdfc4f1c1bc3602cbbaf","slug":"us-secretary-of-state-john-kerry-stuck-in-the-jam-of-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत पहुंचते ही दिल्ली के जाम का शिकार हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत पहुंचते ही दिल्ली के जाम का शिकार हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Aug 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर से शुरू हुई बारिश से गर्मी से लोगों को राहत तो मिली मगर शाम होते होते यह मुसीबत का सबब बन गई। ज्यादातर सड़कों पर जाम लग गया। सोमवार को भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी भी दिल्ली के इस जाम से नहीं बच सके। सत्य मार्ग पर उनका काफिला जाम में फंस गया। वह आईजीआई एयरपोर्ट से चाणक्यपुरी स्थित होटल जा रहे थे।
दरअसल दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के बाद शाम तक सड़कें पानी से लबालब हो र्गइं। उसी समय लोगों का दफ्तरों से घर जाने का समय हो गया था। इससे कई जगहों पर तो एक से दो किलोमीटर तक जाम लग गया। बारिश के कारण कई जगहों पर लाइट सिग्नल खराब हो गए जिससे परेशानी और बढ़ गई।
कैरी के साथ चल रहे मीडियाकर्मियों ने उनके वाहनों के जाम में फंसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसे सुरक्षा का मामला बताते हुए कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। कैरी दूसरी भारत-अमेरिका रणनीतिक और वाणिज्यिक वार्ता में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

कई जगहों पर एक से दो किलोमीटर तक जाम
सोमवार को दिल्ली में 15 मिमी तक बारिश होने से नांगलाई से मुंडका तक (दोनों कैरिज वे), आनंद पर्वत, शांति पथ से मोतीबाग, दुर्गापुरी चौक, वजीराबाद रोड, मंडोली टी पाइंट, हनुमान सेतु, छाता रेल, डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड, भैरो मार्ग, मथुरा रोड, रामलीला ग्राउंड के पास गुरुनानक चौक, सराय कालेखां, हयात होटल से मोतीबाग तक, निगम बोध घाट, केला घाट, फिल्मिस्तान, धौला कुआं, जीके-दो, एमबी रोड, तिगड़ी, बदरपुर, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, साउथ एक्स से धौला कुआं तक, अरविंदो मार्ग, हौजखास, लाला लाजपत राय मार्ग (दोनों कैरिज्वे), चिराग दिल्ली, नेहरू प्लेस, आश्रम चौक, मूलचंद अंडरपास, राजौरी गार्डन से नारायणा, द्वारका, आजादपुर, शालीमार बाग और उत्तम नगर आदि जगहों पर जबरदस्त जाम लग गया।
लुटियन की दिल्ली में गोल डाकखाना, संसद मार्ग, संसद भवन के सामने, रेल भवन के सामने, जनपथ, शंकर रोड में करीब एक घंटे तक जाम रहा। देर रात को बारिश बंद होने के बाद ही जाम से राहत मिली।
लुटियन की दिल्ली में गोल डाकखाना, संसद मार्ग, संसद भवन के सामने, रेल भवन के सामने, जनपथ, शंकर रोड में करीब एक घंटे तक जाम रहा। देर रात को बारिश बंद होने के बाद ही जाम से राहत मिली।