संयुक्त युद्धाभ्यास के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत के साथ संबंधों को बताया बेहद अहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारतीय और अमेरिकी नौसेना के संयुक्त युद्धाभ्यास हो रहा है। बीते समय में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध भी खासे मजबूत हुए हैं। अमेरिका के रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने इन मु्द्दों पर अपना पक्ष रखा और दोनों देशों के बीच संबंधों के बारे में बात की।
एस्पर ने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा, 'मैं भारत के साथ बढ़े रक्षा सहयोग को रेखांकित करना चाहता हूं, जो 21 सदी के सभी महत्वपूर्ण रक्षा संबंधों में से एक है। हमने पिछले नवंबर में अपना पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था।
उन्होंने कहा, वर्तमान की बात करें तो यूएसएस निमित्ज हिंद महासागर में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहा है। यह अभ्यास एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए नौसेना के सहयोग और समर्थन को मजबूत करने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है।
As we speak today, USS Nimitz is conducting combined exercise with Indian Navy in the Indian Ocean, demonstrating our shared commitment to stronger naval cooperation & support to a free & open Indo-Pacific: US Secretary of Defense Mark T Esper https://t.co/YSJHtLGGF8
— ANI (@ANI) July 21, 2020
भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बारे में अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा, 'वास्तविक नियंत्रण रेखा जो हो रहा है और भारत और चीन के बीच स्थिति पर हम नजर बनाए हुए हैं। हम इस बात से खुश हैं कि दोनों पक्ष स्थितियों को सामान्य करने की दिशा में काम कर रहे हैं।'