फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US President Joe Biden and First Lady Jill Biden will host Prime Minister Narendra Modi

Modi America Visit: 22 जून को पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे बाइडन, व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर दी जानकारी

Wed, 10 May 2023 10:20 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 10 May 2023 10:20 PM IST
सार

Modi America Visit: व्हाइट हाउस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यात्रा मुक्त, खुले, समृद्ध और सुरक्षित भारत-प्रशांतक्षेत्र के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी। इससे रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित हमारी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
US President Joe Biden and First Lady Jill Biden will host Prime Minister Narendra Modi
जो बाइडन और पीएम मोदी - फोटो : Social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। वहां वे 22 जून 2023 को अमेरिका में राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे। पीएम मोदी के आधिकारिक राजकीय दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन उनकी मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच गहरी और घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करेगी। यह अमेरिकियों और भारतीयों को एक साथ जोड़ेगी।

विज्ञापन

मोदी-बाइडन के बीच शिक्षा से लेकर जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

व्हाइट हाउस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यात्रा मुक्त, खुले, समृद्ध और सुरक्षित भारत-प्रशांतक्षेत्र के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी। इससे रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित हमारी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प को मजबूती मिलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात के दौरान दोनों नेता हमारे शैक्षिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संबंधों को और विस्तारित करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन से लेकर कार्यबल विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाइट हाउस की ओर से जारी किया गया बयान

Image

ओबामा ने मनमोहन को किया था आमंत्रित
इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नवंबर 2009 में आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित किया था। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने भी प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा की जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के लिए 22 जून को राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा।


अगले महीने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा
बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जिसमें 22 जून 2023 को राजकीय भोज का कार्यक्रम शामिल है। उनकी यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर हो रही है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की अवधि का ब्यौरा नहीं दिया।


पहली बार है आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया
गौरतलब है कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय बैठकों में शामिल होने के लिए अमेरिका की छह से अधिक यात्राएं की हैं, लेकिन यह पहली बार है कि उन्हें आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। यह एक प्रकार का विशेषाधिकार है, जो अमेरिका के करीबी मित्रों तथा सहयोगियों को दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed