फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US President Donald Trumps fan and worshiper dies of heart attack

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पूजा करने वाले प्रशंसक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Tue, 13 Oct 2020 03:20 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Oct 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trumps fan and worshiper dies of heart attack
Donald trump - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भगवान की तरह पूजने वाले जबर्दस्त प्रशंसक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया जाता है कि 33 वर्षीय बुसा कृष्णन पिछले चार वर्षों से ट्रंप को भगवान की तरह मानते थे। हाल में ट्रंप को कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने से कृष्णन काफी दुखी थे।

विज्ञापन


तेलंगाना का यह किसान ट्रंप और उनकी पत्नी को कोरोना की खबर से कुछ दिनों से परेशान था। कृष्णन के रिश्तेदार संजय कुमार ने बताया कि कृष्णा रविवार की सुबह घर में चाय पीते-पीते अचानक गिर गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि कृष्णा की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पिछले चार साल से ट्रंप की प्रतिदिन पूजा करते थे और उन्होंने अपने घर में पिछले साल 14 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उनकी छह फीट की प्रतिमा भी स्थापित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed