फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US president donald trump threatens india for buying crude oil from iran

ट्रंप ने दी भारत को धमकी, दम है तो ईरान से खरीद कर दिखाए तेल

Fri, 12 Oct 2018 12:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
US president donald trump threatens india for buying crude oil from iran
डोनाल्ड ट्रंप

भारत और रूस के बीच हुए एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली सौदे और प्रतिबंधों के बावजूद भारत के ईरान से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका पहले से ही बिफरा हुआ है और अब उसने सख्त कदम उठाने की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि 4 नवंबर के बाद अगर कोई देश ईरान से तेल खरीदता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाएगा। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि 4 नवंबर तक दुनियाभर के देश ईरान से कच्चे तेल का आयात पूरी तरह से बंद करें, वरना उन्हें अमेरिका 'देख लेगा'। ट्रंप ने भारत और चीन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि 'हम उन्हें भी देखेंगे'। 
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2015 में ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था और उसके बाद ईरान पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने ईरान से तेल खरीदने वाले सभी देशों से अपील की है कि वो ईरान से कच्चे तेल का आयात घटाकर शून्य कर लें और अगर ऐसा नहीं किया तो उन देशों पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद के लिए 5 अरब डॉलर का सौदा किया है, जिसपर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। इसके अलावा भारत ने ये भी कहा है कि भारतीय कंपनियां ईरान से तेल खरीदना जारी रखेंगी। 

एस-400 सौदे में अमेरिका का काट्सा एक्ट बना रोड़ा 

रूस से हुए एस-400 सौदे में अमेरिका का काट्सा एक्ट सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है। दरअसल, ये एक्ट वैश्विक तौर पर अमेरिका के ईरान, उत्तर कोरिया और रूस के खिलाफ आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंधों के माध्यम से उन्हें निशाना बनाने की ताकत देता है। 


बता दें हाल ही में अमेरिका ने 'काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट' (काट्सा) का प्रयोग कर एस-400 की खरीद को लेकर चीनी प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगाए थे। अब भारत पर भी यही खतरा मंडरा रहा है। हालांकि भारत को इसमें कुछ छूट मिलने की संभावना है। अमेरिका में मौजूद 'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया' को आशा है कि ट्रंप भारत को काट्सा के तहत प्रतिबंधों से छूट देंगे, क्योंकि अमेरिका भारत को अपना महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार मानता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed