फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US New York woman charged with smuggling individuals from India into US

US: न्यूयॉर्क की महिला पर मानव तस्करी का आरोप, भारतीयों को अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल कराया

Sat, 06 Dec 2025 12:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Dec 2025 12:34 PM IST
सार

अमेरिका में एक महिला पर भारतीयों को अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल कराने का आरोप लगा है। इस मामले में आरोप तय हो चुके हैं और सुनवाई चल रही है। महिला पर लंबे समय से मानव तस्करी की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। 

विज्ञापन
US New York woman charged with smuggling individuals from India into US
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाली एक महिला पर मानव तस्करी का आरोप लगा है। इस मामले में महिला हाल ही में संघीय ज्यूरी के सामने अदालत में पेश हुई। महिला पर आरोप है कि उसने भारतीयों समेत कई लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका की सीमा में दाखिल कराया। ये एंट्री कनाडा के रास्ते कराई गई। महिला की पहचान स्टेसी टेलर के रूप में हुई है, जो न्यूयॉर्क के प्लैट्सबर्ग की निवासी है। 
विज्ञापन


महिला पर अवैध तरीके से विदेशियों को अमेरिका में दाखिल कराने का आरोप
स्टेसी को अक्तूबर में मानव तस्करी की साजिश रचने के मामले में आरोपी बनाया गया है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल पुलिस ने टेलर की गाड़ी को जनवरी में क्युबेक सीमा के पास पकड़ा था। स्टेसी की गाड़ी से चार विदेशी नागरिक पाए गए थे। जिनमें से तीन भारतीय नागरिक और एक कनाडा का नागरिक शामिल था। इन चारों ने अमेरिका-कनाडा के बॉर्डर से अवैध तरीके से एंट्री की थी। जांच एजेंसियों ने जब स्टेसी के फोन की जांच की तो पाया कि वह पहले भी कई बार मानव तस्करी के मामलों में शामिल रही, जिसका खुलासा उसके टेक्स्ट मैसेज से हुआ। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: मीडिया को चेताने के लिए ट्रंप प्रशासन ने उठाया कदम, पोर्टल लॉन्च कर आम अमेरिकी नागरिकों से मांगी ये मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


हर मामले में पांच साल जेल की सजा हो सकती है
स्टेसी को जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया गया था और सितंबर में उसके खिलाफ आरोप तय हुए। स्टेसी पर आरोप है कि उसने लाभ के लिए चार विदेशी नागरिकों को अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल कराया। महिला अगर दोषी पाई जाती है तो उसे हर मानव तस्करी के मामले में पांच साल जेल की सजा हो सकती है। 

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed