फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US in charge Ambassador Daniel B. Smith talk to Arvind Kejriwal, speculation intensified about foreign vaccine purchase

कोरोना: यूएस के प्रभारी राजदूत डेनियल बी. स्मिथ ने केजरीवाल से की बात, विदेशी वैक्सीन खरीद को लेकर अटकलबाजी तेज

Sat, 22 May 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 22 May 2021 02:56 AM IST
सार

  • दोनों नेताओं के बीच वार्ता के बाद विदेशी वैक्सीन खरीदने की संभावनाओं पर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिल्ली सरकार अमेंरिकी वैक्सीन को खरीदने को हरी झंडी दिखा सकती है

विज्ञापन
US in charge Ambassador Daniel B. Smith talk to Arvind Kejriwal, speculation intensified about foreign vaccine purchase
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के प्रभारी राजदूत डेनियल बी. स्मिथ ने आज शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच कोरोना काल की परिस्थितियों पर बातचीत हुई और इसके लिए सहयोग देने की संभावनाओं पर बातचीत की गई।

विज्ञापन


चूंकि दिल्ली में वैक्सीन की कमी के चलते दिल्ली सरकार विदेशी वैक्सीन खरीदने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श कर रही है, दोनों नेताओं के बीच वार्ता के बाद विदेशी वैक्सीन खरीदने की संभावनाओं पर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिल्ली सरकार अमेंरिकी वैक्सीन को खरीदने को हरी झंडी दिखा सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों शीर्ष नेताओं ने कोरोना की गंभीरता पर बातचीत की। दिल्ली में कोरोना मरीजों के इलाज से जुड़े सभी मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने बातचीत की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से निबटने के अमेरिकी अनुभवों पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में वैक्सीन की कमी हो रही है। अगर केंद्र सरकार से वैक्सीन की मदद नहीं मिली तो सोमवार से राजधानी के सभी वैक्सीन केन्द्रों को बंद करने की स्थिति भी आ सकती है। इन परिस्थितियों के बीच दिल्ली सरकार सभी नागरिकों को वैक्सीन देने की रणनीति बना रही है जिससे राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका जा सके। चूंकि अमेरिका की कई कंपनियां वैक्सीन बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं, लिहाजा दोनों नेताओं की मुलाकात को इस मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।


दिल्ली सरकार अमेरिकी अनुभवों का लाभ लेकर दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के कई विकल्पों पर विचार कर रही है। दोनों नेताओं की इस बातचीत को इस संदर्भ में महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिकी प्रभारी राजदूत और मुख्यमंत्री ने अपने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। अरविंद केजरीवाल ने डेनियल बी. स्मिथ को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed