फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Envoy's Praise For Ajit Doval, SAID- HE IS An International Treasure

'अंतरराष्ट्रीय खजाना हैं डोभाल': US के राजदूत ने की भारत के NSA की तारीफ, कहा- दोनों देशों की नींव काफी मजबूत

Wed, 14 Jun 2023 08:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 14 Jun 2023 08:58 AM IST
सार

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि मैंने भारत में कई धर्मों के नेताओं के एक समूह के साथ डिनर किया, उनमें से एक ने कहा कि हमने 4G, 5G और 6G के बारे में कई बाते सुनी हैं, लेकिन यहां भारत में हमारे पास इससे अधिक शक्तिशाली कुछ है- वह है 'गुरुजी'। 

विज्ञापन
US Envoy's Praise For Ajit Doval, SAID- HE IS An International Treasure
अजीत डोभाल की अमेरिकी राजदूत एरिक ने की तारीफ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि डोभाल एक अंतरराष्ट्रीय खजाना हैं। दरअसल, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार को अमेरिकी राजदूत ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


भारत-अमेरिका की नींव मजबूत
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के एक गांव का लड़का डोभाल न केवल एक राष्ट्रीय खजाना, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय खजाना बन गया है। आज जब मैं अमेरिका और भारत के बीच की नींव को देखता हूं, तो पाता हूं कि यह बहुत मजबूत है। इतना स्पष्ट है कि भारत के लोग अमेरिकियों से प्यार करते हैं और अमेरिका के लोग भारतीयों से प्यार करते हैं।
विज्ञापन


भारत की डिजिटल क्रांति के मुरीद हुए गार्सेटी

इतना ही नहीं, अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भारत की डिजिटल क्रांति के मुरीद हैं। उन्होंने दिल्ली में यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (ICET) मीट में डिजिटल पेमेंट और वित्तिय प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति की जमकर तारीफ की। एक कार्यक्रम में बोलते हुए एरिक ने कहा कि जब मैं भारत में डिजिटल पेमेंट और वित्तिय तकनीक को देखता हूं, तो मैं मानता हूं कि हमने दुनिया को हैरान कर दिया है। एक गांव में एक चाय वाला भी अपने फोन में सरकार से सीधे रुपये लेता है…वो भी पूरे के पूरे 100 फीसदी रुपये उसे मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में 4G-5G से ज्यादा शक्तिशाली व्यक्ति

उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने भारत में कई धर्मों के नेताओं के एक समूह के साथ डिनर किया, उनमें से एक ने कहा कि हमने 4G, 5G और 6G के बारे में कई बाते सुनी हैं, लेकिन यहां भारत में हमारे पास इससे अधिक शक्तिशाली कुछ है - वह है 'गुरुजी'। एरिक ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यह देखकर उत्साहित है कि भारत में क्या हो रहा है। हम पीएम मोदी की राजकीय यात्रा के लिए तत्पर हैं। बता दें, पीएम मोदी 22 जून को वाशिंगटन की यात्रा पर जाएंगे।  



भारत में जेक सुलिवन आए

इस बीच, दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से मुलाकात की और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने पहले ही दिन आम लोगों से जुड़े हितों पर बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed