फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Deputy Secretary of State Wendy Sherman is on visit of india, to hold talks with FS Shringla on Wednesday

नई दिल्ली: अमेरिकी उप विदेश मंत्री भारत दौरे पर, विदेश सचिव श्रृंगला के साथ अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी उप विदेश मंत्री का दौरा भारत-अमेरिका के बीच आपसी सहयोग और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने में कारगर साबित होगा।

विज्ञापन
US Deputy Secretary of State Wendy Sherman is on visit of india, to hold talks with FS Shringla on Wednesday
अमेरिकी उप विदेश मंत्री भारत के दौरे पर। - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के उप विदेश मंत्री वेंडी शेर्मन 5 से 7 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर आ रही हैं। यहां शेर्मन और भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला बुधवार को अफगानिस्तान और दोनों देशों के बीच संबंधों के लेकर चर्चा करेंगे। 2 हफ्ते पहले ही भारत के पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से वाशिंगटन में  मिले थे। 

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी उप विदेश मंत्री का दौरा भारत-अमेरिका के बीच आपसी सहयोग और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने में कारगर साबित होगा। वह यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर और देश के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से भी मुलाकात करेंगी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका की उपविदेश मंत्री इस दौरे में भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय रिश्तों और पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर चर्चा करेंगी। इसके अलावा दोनों के बीच दक्षिण एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्रों की समस्याओं पर भी बात होगी, जिसमें अफगनिस्तान प्रमुख मुद्दा रह सकता है। अमेरिका की उपविदेश मंत्री और श्रृंगला 6 अक्तूबर को भारत-अमेरिका व्यापार समिति के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed