{"_id":"5d1764d88ebc3e3c734bed9f","slug":"us-deployed-f-22-fighter-aircrafts-in-qatar-between-the-growing-tension-with-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कतर में तैनात किए एफ-22 लड़ाकू विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कतर में तैनात किए एफ-22 लड़ाकू विमान
Sat, 29 Jun 2019 06:53 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने पहली बार कतर में रडार से बच निकलने में सक्षम एफ-22 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना की सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर एफ-22 'रैप्टर स्टेल्थ’ विमान तैनात की जानकारी दी। इसमें बताया कि यह कदम अमेरिकी हितों और सैन्य बलों की रक्षा के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, विमानों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। वैसे, एक तस्वीर में कतर के अल उदीद एयरबेस पर पांच विमान उड़ान भरते दिखाई दिए हैं। इससे पहले मई माह में अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में परमाणु दक्ष बी-52 बमवर्षकों की तैनाती की थी।
विज्ञापन
एक रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि लड़ाकू विमान मध्य पूर्व में नई सेनाओं की पहले से घोषित तैनाती का हिस्सा हैं। इसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र, विशेषकर इराक और सीरिया में अपनी सेना की रक्षा के लिए अमेरिका की क्षमता को बढ़ावा देना है, जहां अमेरिकी सेना ईरान समर्थित आतंकियों के साथ लड़ाई में खड़ी है।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विश्वस्त खुफिया जानकारी मिली है कि ईरानी सेना और उसके समर्थक, इस क्षेत्र में अमेरिकियों पर हमला करने की योजना बना सकते हैं।
ईरान के साथ 2015 में परमाणु संधि से अमेरिका के बाहर निकलने के बाद से दोनों देशों के बीच जबरदस्त खींचतान चल रही है। अमेरिका ईरान पर सख्त प्रतिबंध लगाता रहा है। पिछले हफ्ते ईरान द्वारा संवेदनशील खाड़ी जलक्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन मार गिराने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।