{"_id":"5b4a90dd4f1c1b4d748b4be7","slug":"us-business-fast-trade-with-india-china-is-left-behind","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के बजाय भारत के साथ तेजी से बढ़ा अमेरिकी व्यापार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन के बजाय भारत के साथ तेजी से बढ़ा अमेरिकी व्यापार
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक कद्दावर सांसद रॉब पोर्टमैन ने कहा है कि अमेरिका का भारत के साथ होने वाला व्यापार चीन के साथ होने वाले व्यापार की तुलना में दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिकी व्यापार में यह तेजी द्विपक्षीय रिश्ते में मजबूती का बड़ा संदेश है। पोर्टमैन ने व्यापार व तटकर बाधाओं को हटाने का आह्वान भी किया जो तरक्की में एक रुकावट है।
विज्ञापन
पोर्टमैन यहां भारत-अमेरिकी रणनीतिक व भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि (द्विपक्षीय व्यापार में) हमें लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद से यह 126 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार भारत-अमेरिका के बीच 370 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है। जबकि इस अवधि में चीन के साथ व्यापार बढ़ने के बावजूद इसमें सिर्फ 174 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पोर्टमैन ने कहा कि अमेरिका-भारत का व्यापार अमेरिका-चीन की तुलना में दोगुना तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2016 के आंकड़ों के अनुसार 100 से अधिक भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 1,00,000 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं।
विज्ञापन