{"_id":"681461216c1a72ae430fe6cb","slug":"us-approves-131-million-dollar-military-sale-to-india-help-boost-maritime-security-in-indo-pacific-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारत को 13 करोड़ डॉलर का सैन्य सामान देगा अमेरिका, हिंद-प्रशांत महासागर में और मजबूत होगी भारतीय नौसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US: भारत को 13 करोड़ डॉलर का सैन्य सामान देगा अमेरिका, हिंद-प्रशांत महासागर में और मजबूत होगी भारतीय नौसेना
Fri, 02 May 2025 11:54 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 02 May 2025 11:54 AM IST
सार
डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी ने बताया कि इस प्रस्तावित सौदे का उद्देश्य विदेशी नीति को मदद देना और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने के साथ ही भारत और अमेरिका के संबंधों को रणनीतिक स्तर पर मजबूत करना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच अमेरिका ने भारत को 13.1 करोड़ डॉलर का सैन्य साजो-सामान बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सैन्य साजो सामान के मिलने से भारत की हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सुरक्षा मजबूत होगी। भारत और अमेरिका में रणनीतिक सहयोग बढ़ रहा है और ताजा सौदा भी इसका उदाहरण है।
भारतीय नौसेना को मिलेंगे ये औजार और तकनीक
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के तहत काम करने वाली डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी ने बुधवार को बताया कि सौदे के तहत भारत को एडवांस्ड सी विजन सॉफ्टवेयर, ट्रेनिंग और सपोर्ट सर्विस मिलेगी, इससे भारत की मेरीटाइम डोमेन में जागरुकता बढ़ेगी और साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी बेहतर होगी। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इस सौदे की जानकारी दी है। डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी ने बताया कि इस प्रस्तावित सौदे का उद्देश्य विदेशी नीति को मदद देना और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने के साथ ही भारत और अमेरिका के संबंधों को रणनीतिक स्तर पर मजबूत करना है। साथ ही हिंद प्रशांत महासागर और दक्षिण एशिया के सबसे अहम देश के साथ सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करना भी इसका उद्देश्य है।
ये भी पढ़ें- Air India: 'पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एयर इंडिया को होगा 60 करोड़ डॉलर का नुकसान', रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन
सौदे में वर्जीनिया स्थित कंपनी को बनाया गया ठेकेदार
अमेरिका का कहना है कि इस सौदे से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। इस रक्षा सौदे के मुख्य ठेकेदार वर्जीनिया स्थित हॉकआई 360 (Hawkeye 360) कंपनी को बनाया गया है, जो विश्लेषणात्मक तकनीक और समुद्री निगरानी प्रणालियों के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- Pakistan: भारत के सख्त रुख से घबराया पाकिस्तान; राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे शरीफ, गीदड़भभकियों से झलकी बौखलाहट
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन