फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Ambassador Garcetti said We concerned about safety of Indian students

US: ‘भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर हम चिंतित’ अमेरिकी राजदूत गार्सेटी बोले- छात्र अपनों से जुड़े रहे

Mon, 01 Apr 2024 08:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 Apr 2024 08:00 AM IST
सार

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) पर गार्सेटी ने कहा कि हम इसकी निगरानी कर रहे हैं। मैंने कहा था कि धार्मिक स्वतंत्रता किसी भी लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। कभी कभी नई दिल्ली और वाशिंगटन को कुछ चीजों पर असहमत होने का हक है।

विज्ञापन
US Ambassador Garcetti said We concerned about safety of Indian students
Eric Garcetti - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपने देश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों पर होने वाले हमलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने भारतीय छात्रों से सतर्क रहने और उचित सुरक्षा सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही कहा कि छात्रों को अपने दोस्तों के साथ जुड़े रहना चाहिए और परिसर के सुरक्षा संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन

गार्सेटी ने अमेरिका में भारतीय छात्रों के साथ हुए दुखद हादसों को स्वीकार किया। हालांकि अमेरिकी राजदूत ने यह भी कहा कि किसी भी देश में ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने छात्रों से सतर्क रहने और उचित सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैंने उन कुछ परिवारों से बात की है जिनके बेटे या बेटी के साथ ऐसी वारदात हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से हमारा दिल दुखता है। हम ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। अगर किसी के माता-पिता के बच्चे के साथ ऐसा होता है तो यह स्वीकार्य नहीं है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए गार्सेटी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने, खास तौर से छात्रों के हितों की रक्षा करने और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने के लिए अमेरिका की सरकार प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन

हमारी बात को नकारात्मक न लिया जाए
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) पर गार्सेटी ने कहा कि हम इसकी निगरानी कर रहे हैं। मैंने कहा था कि धार्मिक स्वतंत्रता किसी भी लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। कभी कभी नई दिल्ली और वाशिंगटन को कुछ चीजों पर असहमत होने का हक है। अल्पसंख्यकों की रक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध के बदलते तरीकों के बीच अमेरिका-भारत तलाश रहे समाधान
दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी की सराहना करते हुए गार्सेटी ने कहा है कि युद्ध की प्रकृति में आ रहे बदलाव के बीच अमेरिका और भारत दोनों मिलकर समाधान तलाश रहे हैं। हमें ऐसे हथियार भी विकसित करने होंगे जो युद्ध की नई प्रकृति का सामना कर सकें। गार्सेटी ने कहा कि जेट इंजन और प्रीडेटर ड्रोन को लेकर दोनों देशों के बीच सौदे सही रास्ते पर हैं।

बाइडन ने भारत में वीजा प्रतीक्षा समय को कम करने को कहा
गार्सेटी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनसे भारत में वीजा के प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए कहा था। यह पहला उदाहरण है जब किसी राजदूत को किसी देश में इस तरह की चीज पर गौर करने के लिए कहा गया। साथ ही कहा कि ग्रीन कार्ड बैकलॉग मुद्दे का एक हिस्सा विधायी समस्या है और कांग्रेस को इसका समाधान करना होगा। हालांकि जिन वीजाओं पर निर्णय लिया गया है, उससे प्रतीक्षा समय में 75% की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed