{"_id":"584c7e8f4f1c1b1375449798","slug":"urting-religious-sentiment-in-raees-complaint-against-the-shahrukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म रईस में धार्मिक भावनाएं आहात करने पर शाहरुख खान के खिलाफ याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिल्म रईस में धार्मिक भावनाएं आहात करने पर शाहरुख खान के खिलाफ याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 04:12 AM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय के अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय धनंजय मिश्र की कोर्ट में अधिवक्ता सैय्यद शहशाह हुसैन ने वाद दायर किया है। जिसमें उन्होंने रईस फिल्म में शिया समुदाय के अलम-ए-मुबारक के जुलूस में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
कोर्ट ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान सहित छह के खिलाफ परिवाद दर्ज करते हुए 19 दिसंबर को आपत्ति करने वाले अधिवक्ता का बयान दर्ज करने की तिथि निर्धारित की है। रईस फिल्म में अलम- ए- मुबारक के जुलूस में ऊपर से कूदते हुए फिल्माए गए दृश्य पर आपत्ति नगर के पुरानी बाजार निवासी अधिवक्ता सैय्यद शहंशाह हुसैन ने किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कोर्ट में रईस फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया, अभिनेता शाहरूख खान, निर्माता गौरी खान, फरहान अख्तर, रितेश सिंह वानी व केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी के खिलाफ परिवाद दायर किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया से उन्हें जानकारी हुई कि रईस फिल्म में शाहरूख खान को अलम के जुलूस के ऊपर से हवा में कूदते दिखाया गया है। इससे शिया समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।