फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Urmila Matondkar joined Shiv Sena, said I am People Made star not Media Made

शिवसेना में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर, कहा - मैं 'मीडिया मेड' नहीं 'पीपल मेड' स्टार हूं

Tue, 01 Dec 2020 11:24 PM IST
दीप्ति मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 01 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar joined Shiv Sena, said I am People Made star not Media Made
Urmila Matondkar - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल हो गई। मातोश्री में शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने उर्मिला को शिवबंधन बांधकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल किया। शिवसेना में शामिल होने के बाद उर्मिला ने कहा कि वह मीडिया मेड नहीं बल्कि पीपल मेड स्टार हैं। मैं चाहती हूं कि जनता मुझे नेता बनाए और मैं उनके लिए काम करूं।

विज्ञापन


उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि उन्होंने 14 महीने पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मैं आदर करती हूं। मूलरूप से मैं शिवसैनिक ही हूं और शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करना मुझे अच्छा लगेगा। उर्मिला ने कहा कि शिवसेना की तरफ से विधान परिषद मे सदस्य मनोनीत करने के लिए राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के पास मेरी सिफारिश की गई है। अगर मैं विधान परिषद सदस्य मनोनीत होती हूं, तो राज्य की महिलाओं के लिए काम करूंगी।
विज्ञापन


मैं जन्म और कर्म से हिंदू 
उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ''मैं जन्म और कर्म से हिंदू हूं। सेकुलर होने का यह अर्थ नहीं है कि किसी भी धर्म से द्वेष करूं। हिंदू धर्म वसुधैव कुटुंबकम की सीख देता है। उर्मिला ने साल 2016 में नौ साल छोटे उम्र के कारोबारी व मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की है जो कश्मीर मूल के हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया गया
उर्मिला ने अभिनेत्री कंगना राणौत पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कंगना को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया गया। उर्मिला ने कहा कि बॉलीवुड पर अब तक कई सारे आरोप लगाए गए। लेकिन मै बॉलीवुड के साथ हूं। मेरी इच्छा है कि बॉलीवुड में सभी एकजुट रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed