फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   urmila matondkar actress joins uddhav thackeray led shivsena today sanjay raut congress loksabha election

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

Tue, 01 Dec 2020 02:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 01 Dec 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
urmila matondkar actress joins uddhav thackeray led shivsena today sanjay raut congress loksabha election
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना में शामिल हो गई हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले वह कांग्रेस की नेता थीं और उन्होंने पार्टी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। 

विज्ञापन


46 साल की अभिनेत्री ने पांच महीने बाद सितंबर 2019 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में उनके बांद्रा में स्थित आवास मातोश्री में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।  
विज्ञापन



शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि पार्टी द्वारा मातोंडकर का नाम हाल ही में राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद में मनोनीत करने के लिए गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मातोंडकर पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गई थीं। उन्होंने हाल ही में अभिनेता कंगना रणौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने पर उनकी आलोचना की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed