फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Upset supreme court on Delhi pollution scolded Governments on Stubble burning

प्रदूषण को लेकर फूटा सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा, सरकारों को लगाई लताड़, कही ये 10 बड़ी बातें

Wed, 06 Nov 2019 08:30 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 06 Nov 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Upset supreme court on Delhi pollution scolded Governments on Stubble burning
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पराली जलाने से रोकने और वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने में विफल रही राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जमकर लताड़ लगाई। आदेश के बावजूद पराली जलने की घटनाओं से सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों को तलब कर सर्वोच्च अदालत ने कड़ी फटकार लगाई। यहां तक कि उनके पद पर बने रहने के औचित्य पर भी सवाल उठा दिए गए। आइए जानें सुप्रीम कोर्ट की 10 तल्ख टिप्पणियां...।

विज्ञापन


1. क्या आप लोगों को प्रदूषण से मरने के लिए छोड़ देंगे? क्या आप इस देश को सौ साल पीछे ले जा रहे हैं? 
 

2. पंजाब सरकार ने पहले से तैयारी क्यों नहीं की और क्यों मशीनें पहले मुहैया नहीं कराई गई? ऐसा लगता है कि पूरे साल में कोई भी कदम नहीं उठाया गया। 


3.लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ रहा है, क्या आपको शर्म नहीं आती। 


4.अगर राज्य सरकारों को लोगों की चिंता नहीं है, तो उन्हें सत्ता में रहने का अधिकार नहीं। 


5.आप बस अपने महंगे टॉवर में बैठकर राज करना चाहते हैं। आम लोगों के मरने की आपको कोई चिंता नहीं है।   


6. आपके पास फंड नहीं है। आपके पास योजना नहीं है। तो आपको पंजाब के मुख्य सचिव बने रहने का कोई हक नहीं है। 


7. दिल्ली देश की राजधानी है। यहां अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है। कूड़ा बिखरा पड़ा है। आप इसे रोक नहीं सकते तो दिल्ली के मुख्य सचिव की कुर्सी पर क्यों बैठे हो?
विज्ञापन



8. दिल्ली के मुख्य सचिव होने के नाते आप विफलता के जिम्मेदार हैं। यह आपकी विफलता है। 


9. राज्य सरकारें कल्याणकारी शासन के विचार को भूल चुकी हैं। उन्हें गरीब लोगों की चिंता नहीं है। 


10.यह करोड़ों लोगों के जीने और मरने का सवाल है। सरकारों की जिम्मेदारी तय करनी ही होगी।   


सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि पराली जलाने पर लगाम लगाना हर हाल में जरूरी है। चाहे इसके लिए अफसरों को सजा भी क्यों न देनी पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed