{"_id":"5fdd309c015f6f7ad656c6f5","slug":"upsc-is-considering-giving-an-extra-effort-in-civil-services-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा परीक्षा में एक अतिरिक्त प्रयास देने पर किया जा रहा है विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिविल सेवा परीक्षा में एक अतिरिक्त प्रयास देने पर किया जा रहा है विचार
Sat, 19 Dec 2020 04:13 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोरोना महामारी के प्रभावित सिविल सेवा परीक्षा में अभ्यर्थियों एक अतिरिक्त मौका दिए जाने के मसले पर सरकार व संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ के समक्ष कहा कि सरकार, सिविल सेवा परीक्षा में अभियर्थियों को एक अतिरिक्त मौका दिए जाने की मांग वाली याचिका के खिलाफ नहीं है।
विज्ञापन
मेहता ने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है और तीन चार हफ्तों में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक अतिरिक्त मौका देने के लिए संभव है कि नियम में बदलाव करना पड़े।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने पीठ से कहा कि कोरोना महामारी के कारण कई छात्र परीक्षा में बैठ नहीं सके और कई छात्रों को बगैर अच्छी तैयारी के परीक्षा देनी प?ी। ऐसे में छात्रों को अतिरिक्त मौका मिलना चाहिए।
जिसके बाद पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है। सरकार के जवाब का इंतजार किया जाना चाहिए। साथ ही पीठ ने सरकार को उम्र में छूट देने पर भी विचार करने के लिए कहा। अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी। याचिका 24 छात्रों की ओर से दायर की गई है।