{"_id":"5aef4bb34f1c1b56098b8748","slug":"uppsc-some-leaders-of-the-former-government-and-brokers-are-on-the-target-of-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : सीबीआई के निशाने पर पूर्व सरकार के कुछ कद्दावर नेता और दलाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपीपीएससी : सीबीआई के निशाने पर पूर्व सरकार के कुछ कद्दावर नेता और दलाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 07 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के निशाने पर अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के वे अज्ञात अफसर और बाहरी लोग हैं, जिनके खिलाफ भर्ती परीक्षाओं में धांधली के लिए सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जिन अज्ञात बाहरी लोगों की बात कर रही हैं, उनमें पूर्व सरकार के कुछ कद्दावर नेता और दलाल शामिल हैं। दलाल इलाहाबाद और पश्चिमी यूपी के हैं, जो अभ्यर्थियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के बीच संपर्क बनाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में चल रही पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर सीबीआई आयोग के कुछ वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारी पर शिकंजा कसने को तैयार है। ऐसे संदिग्ध अफसरों और बाहरी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सीबीआई अब सीधे इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
आयोग में भी बात को लेकर हड़कंप मचा है कि आखिर वे अज्ञात अफसर कौन हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई को पीसीएस परीक्षा-2015 में गड़बड़ी मिल चुकी है और जांच टीम ने इस परीक्षा में व्यापक पैमाने पर धांधली पकड़ी है। आयोग में वे सभी वर्तमान और पूर्व अफसर सहमे हुए हैं, जो इस परीक्षा से कहीं न कहीं से जुड़े हुए थे। केवल अफसर ही नहीं, आयोग के कुछ कर्मचारी भी सीबीआई के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इन सभी को चिह्नित कर रही है। जल्द ही इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। कार्रवाई हुई तो परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के नाम भी खुलकर सामने आ जाएंगे। इलाहाबाद में अब तक सीबीआई के पास तीन दलालों के नाम पहुंचे हैं, जिनमें शहर का एक बड़ा डॉक्टर, दूसरा कोंचिंग संचालक और एक तीसरा आयोग का कर्मचारी है। सीबीआई की एक टीम पश्चिमी यूपी में भी छानबीन कर दलालों को चिह्नित कर रही है।