फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Upendra Kushwaha said there are some people who do not want Narendra Modi as PM again

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनते हुए नहीं देखना चाहते कुछ लोग

Fri, 31 Aug 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Upendra Kushwaha said there are some people who do not want Narendra Modi as PM again
उपेंद्र कुशवाहा

कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने एक नए अंदाज में खीर की व्याख्या की थी। अब उनका कहना है कि कुछ लोग नरेंद्र मोदी को पीएम के तौर पर दोबारा नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि एनडीए के कुछ लोग ऐसे हैं जो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर दोबारा नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर तो किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि ऐसे लोग जानबूझकर अफवाहें फैला रहे हैं जिससे कि एनडीए में फूट पड़ सके।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ लोग यदुवंशियों को कृष्णवंशी कहते हैं उनका दूध, कुशवंशियों को अब रामवंशी कहते हैं उनका चावल, ब्रह्मर्षि का गुड़, अति पिछड़े समाज का पंचमेवा और दलित के घर की तुलसी का पत्ता, मुस्लिम भाई के घर का दस्तरखान। इन सबके साथ मिलकर खीर बनाएंगे। उपेंद्र यहीं नहीं रुके थे उन्होंने आगे कहा था कि खीर में पंचमेवा की जरूरत को अति पिछड़ा, गरीब और दलित शोषित लोग पूरा करेंगे। चीनी शंकर झा आजाद मिलाएंगे, तुलसी दल भूदेव चौधरी के यहां से लाएंगे। जुल्लीफार अली के यहां से दरस्तखान लाकर फिर सभी लोग मिलकर स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेंगे।
विज्ञापन


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोग साधारण परिवार से आते हैं। साधारण परिवार में खीर को सबसे स्वादिष्ट व्यंजन के तौर पर माना जाता है। बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल के सदस्य उपेंद्र कुशवाहा लगातार सरकार और भाजपा से खुद को अलग खड़ा करते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कई ऐसे बयान दिए जिनसे सरकार और भाजपा दोनों असहज हुईं। विश्लेषकों का मानना है कि बिहार की सत्ता पर काबिज होने की तैयारी कर रहे उपेंद्र नया घर तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान का स्वागत किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘नि:संदेह उपेंद्रजी, स्वादिष्ट व पौष्टिक खीर श्रमशील लोगों की जरूरत है। पंचमेवा का स्वास्थ्यवर्धक गुण शरीर ही नहीं, स्वस्थ समतामूलक समाज के निर्माण में भी ऊर्जा देता है। प्रेमभाव से बनाई खीर में स्वाद और ऊर्जा की भरपूर मात्रा होती है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed