फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Upendra Kushwaha can join hands with BJP by reviving RLSP

Bihar Politics: रालोसपा को पुनर्जीवित कर भाजपा से हाथ मिला सकते हैं कुशवाहा, राजद से नजदीकी ने बढ़ाई दूरी

Mon, 23 Jan 2023 06:58 AM IST
Jeet Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 06:58 AM IST
सार

बिहार भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, कुशवाहा से बातचीत बेहद सकारात्मक है। कई फार्मूले पर बातचीत हुई है। गृह मंत्री अमित शाह की 22 फरवरी की बिहार यात्रा से पूर्व सबकुछ तय हो जाएगा। बहरहाल इतना साफ हो चुका है कि कुशवाहा का नीतीश से पूरी तरह से मोहभंग हो चुका है।

विज्ञापन
Upendra Kushwaha can join hands with BJP by reviving RLSP
सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मोहभंग के बाद उपेंद्र कुशवाहा अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को पुनर्जीवित कर सकते हैं। उनकी योजना पुरानी पार्टी को जिंदा कर पहले की तरह राजग का हिस्सा बनने की है।

विज्ञापन


नीतीश को सबक सिखाने के लिए राज्य में दलित, अति पिछड़ा-अगड़ा गठजोड़ को मजबूत करने में जुटी भाजपा को भी कुशवाहा की यह रणनीति अपने लिए ज्यादा मुफीद लग रही है। एम्स में नियमित जांच के लिए भर्ती हुए कुशवाहा से बिहार भाजपा नेताओं की मुलाकात ने बिहार की राजनीति में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। बिहार भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, कुशवाहा से बातचीत बेहद सकारात्मक है। कई फार्मूले पर बातचीत हुई है। गृह मंत्री अमित शाह की 22 फरवरी की बिहार यात्रा से पूर्व सबकुछ तय हो जाएगा। बहरहाल इतना साफ हो चुका है कि कुशवाहा का नीतीश से पूरी तरह से मोहभंग हो चुका है।
विज्ञापन


आरएलएसपी-जदयू विलय में फंसा है पेच 
वर्ष 2021 में कुशवाहा ने आरएलएसपी का जदयू में विलय किया था। हालांकि उनके इस फैसले को उन्हीं की पार्टी के अरुण कुशवाहा ने चुनाव आयोग में चुनौती दी थी। आयोग में अब तक विलय का मामला लंबित ही है। ऐसे में तकनीकी तौर पर इस विलय को पूर्ण मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद से नजदीकी ने बढ़ाई दूरी
बिहार के सीएम से कुशवाहा की दूरी की वजह नीतीश की राजद से बढ़ी नजदीकियां हैं। बीते विधानसभा चुनाव में औसत प्रदर्शन के बाद नीतीश ने कुशवाहा को साधा था। नीतीश ने कुशवाहा को आश्वस्त किया था कि भविष्य में उन्हीं को पार्टी संभालनी है। हालांकि बाद में ऐसा नहीं हुआ। कुशवाहा की जगह नीतीश ने पार्टी में दूसरे लोगों को आगे बढ़ाया। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद जब राजद-जदयू विलय की चर्चा हुई तो कुशवाहा ने इसका कड़ा विरोध किया।

मजबूत गठबंधन बनाने की रणनीति... 
बिहार में भाजपा अति पिछड़ा, दलित और अगड़ा वर्ग का मजबूत गठजोड़ बनाकर नीतीश को सबक सिखाना चाहती है। जदयू के भाजपा से नाता तोड़ने के बाद विधानसभा उपचुनाव के तीन नतीजे से साबित हुआ है कि अति पिछड़ा वर्ग में भाजपा की पकड़ मजबूत बनी हुई है। चिराग पासवान को साधने का भी पार्टी को लाभ हुआ है। अब पार्टी कुशवाहा के सहारे कोयरी वोट बैंक को भी साधना चाहती है। बीते विधानसभा चुनाव में आरएलएसपी खाता नहीं खोल पाई थी लेकिन 35 सीटों पर उसे पांच हजार से अधिक वोट मिले थे।

जदयू के मुझसे बड़े नेता भाजपा के संपर्क में, मैं उस पार्टी में नहीं जा रहा : कुशवाहा
पटना। जदयू की राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को भाजपा में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे दावे आधारहीन हैं। भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात का मतलब यह नहीं है कि मैं भाजपा में जा रहा हूं। हमारी पार्टी का जितना बड़ा नेता है, वह उतना ही भाजपा नेताओं के संपर्क में है। 


उन्होंने कहा कि उनके भाजपा में जाने की बातें आधारहीन हैं। मैं अस्पताल में भाजपा नेताओं से मिला था, इसके राजनीतीकरण की जरूरत नहीं है। नीतीश के उनके कई बार पार्टी छोड़ने संबंधी बयान पर कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी ने कई भाजपा से हाथ मिलाया और साथ छोड़ा। मैं जदयू में हूं और मेरी एकमात्र चिंता यह है कि पार्टी कमजोर हो रही है। मैं इसे मजबूत बनाने का काम कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed