फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Updates: RSS chief Mohan Bhagwat Gujarat tour will attend organisational meeting and various events

अपडेट्स: गुजरात पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत,पढें देश की अहम खबरें

Tue, 26 Sep 2023 07:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 26 Sep 2023 07:25 PM IST
सार

भागवत मंगलवार को सूरत एयरपोर्ट पर पहुंचे। बुधवार को वह डोनेट लाइफ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। डोनेट लाइफ एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) है जो अंगदान के क्षेत्र में काम करती है।

विज्ञापन
Updates: RSS chief Mohan Bhagwat Gujarat tour will attend organisational meeting and various events
मोहन भागवत - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार से गुजरात दौरे पर हैं, जहां वह विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगे। इन आयोजनों में 29 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच आरएसएस की संगठात्मक बैठकें भी शामिल है। 

विज्ञापन


भागवत मंगलवार को सूरत एयरपोर्ट पर पहुंचे। बुधवार को वह डोनेट लाइफ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। डोनेट लाइफ एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) है जो अंगदान के क्षेत्र में काम करती है। यह कार्यक्रम सूरत के इंदोर स्टेडियम में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में मोहन भागवत 70 अंगदाताओं को सम्मानित करेंगे और साथ में उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें अंगदान की वजह से एक नया जीवत मिला है।
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख 28 सितंबर को अहमदाबाद में वाईपीओ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक मोहन भागवत आरएसएस की संगठात्मक बैठकों में शामिल होंगे। वह गुजरात से दो अक्तूबर को रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जितेंद्र कोचर बने एमसीडी प्रभारी, अरविंदर सिंह लवली ने शुरू किया संगठन में बदलाव
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने अरविंदर सिंह लवली ने अब संगठन में बड़े बदलाव कर पार्टी को मजबूत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज ही उन्होंने कांग्रेस के पुराने और कर्मठ नेता जितेंद्र कोचर को एमसीडी में पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। वे पार्टी को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अरविन्दर सिंह लवली ने अमित मलिक को युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस से संबंधित अग्रिम संगठनों का प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय किया है। 

असम सीएम सरमा ने तमिलनाडु के वेल्लोर में किया असम भवन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को तमिलनाडु के वेल्लोर में नए असम भवन का उद्घाटन किया। ये भवन राज्य के विभिन्न उद्देश्यों, मुख्य रूप से चिकित्सा उपचार के लिए पूर्वोत्तर राज्य से शहर आने वाले लोगों को मदद करेगा।
इस मौके पर सरमा ने कहा, इसके निर्माण का उद्देश्य वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा उपचार चाहने वाले असम के लोगों को आरामदायक आवास प्रदान करना था। इसके अतिरिक्त, इससे वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने जाने वाले राज्य के छात्रों को भी लाभ होगा।  राज्य सरकार देश भर के महत्वपूर्ण शहरों में असम भवन बनाने की योजना बना रही है, जिसमें पुणे और अहमदाबाद प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा, ये गेस्ट हाउस छात्रों, उनके अभिभावकों, मरीजों और उनके परिवारों के अलावा छुट्टियों पर आए लोगों को किफायती आवास प्रदान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य के मंत्री रंजीत दास और अशोक सिंघल के अलावा आसन सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
राज्य वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू- गुजरात सरकार
गुजरात सरकार ने मंगलवार को हाई कोर्ट को बताया कि राज्य वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे पूरा होने में एक और महीना लगेगा। सरकार ने ये जवाब जनहित याचिकाओं पर दिया। इनमें कहा गया था कि वक्फ बोर्ड 31 जनवरी, 2023 की एक अधिसूचना के माध्यम से भंग होने के बाद 14 सितंबर, 2022 से निष्क्रिय है। अदालत ने मंगलवार को राज्य के कानूनी विभाग को उक्त प्रक्रिया के नतीजे को रिकॉर्ड पर लाने के लिए 1 नवंबर को सुनवाई की अगली तारीख पर एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

सरकार ने किसानों के हितों का समर्पण कर दिया 
अखिल भारतीय किसान सभा ने अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ छूट को वापस लेने की मांग की है। किसान सभा ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार चना, दाल, बादाम, अखरोट और सेब सहित विभिन्न अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ छूट वापस ले। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) ने कहा कि भारत और अमेरिका ने जून में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में लंबित व्यापार विवादों को हल करने का फैसला किया। विवाद समाधान के नाम पर केंद्र सरकार ने "भारतीय किसानों के हितों को आत्मसमर्पण कर दिया है। 


बेंजामिन येपथोमी बने नगालैंड भाजपा अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने नगालैंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बदल दिया है। सोशल मीडिया में चर्चा में बने रहने वाले तेमजेन इम्ना की जगह केंद्रीय नेतृत्व ने बेंजामिन येपथोमी प्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष बनाया है। येपथोमी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने को कहा गया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय नेतृत्व ने बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बेंजामिन येपथोमी पहले ही नागालैंड राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे दो बार भाजयुमो नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह यह इम्ना का स्थान लेंगे, जो 15 जनवरी 2020 से नागालैंड की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। तेमजेन इम्ना 2018 से विधानसभा अलोंगताकी निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य हैं और नेफ्यू रियो कैबिनेट के मंत्री भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed