फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   updates Odisha minister Cop accused of killing naba kishore das Heroin worth Rs 8 crore seized in Guwahati

Updates: ओडिशा के मंत्री की हत्या मामले में खुलासा; नागपुर सड़क हादसे में दो की मौत, गुवाहाटी में हेरोइन जब्त

Mon, 27 Feb 2023 08:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/मुंबई/गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/मुंबई/गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Feb 2023 08:09 PM IST
सार

ओडिशा के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि गोपाल दास (नबा किशोर दास की हत्या का आरोपी) 1992 में कांस्टेबल के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुआ था और 2009 में एएसआई के पद पर पदोन्नत हुआ था।

विज्ञापन
updates Odisha minister Cop accused of killing naba kishore das Heroin worth Rs 8 crore seized in Guwahati
आरोपी पूर्व एएसआई गोपाल दास। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ओडिशा के मंत्री टीके बेहरा ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले बर्खास्त सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास एक कुशल पुलिस अधिकारी है। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि गोपाल दास 1992 में कांस्टेबल के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुआ था और 2009 में एएसआई के पद पर पदोन्नत हुआ था। बेहरा ने विधानसभा में भाजपा सदस्य कुसुम टेटे के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 1993 से ओडिशा पुलिस ने उनकी 45 बार प्रशंसा की है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री की उस समय कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह 29 जनवरी को गांधी चौक पर एक जनसभा में भाग लेने के लिए अपने वाहन से बाहर निकल रहे थे। सरकार ने मामले की जांच राज्य अपराध शाखा को सौंप दी। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि अपराध शाखा यह साबित करने का प्रयास कर रही है कि गोपाल दास मानसिक रोगी है, ताकि वह सजा से बच सके। मंत्री की हत्या का मामला विधानसभा में शून्यकाल के दौरान भी उठा, जहां कांग्रेस सदस्य ताराप्रसाद बाहिनीपति और संतोष सिंह सलूजा ने हत्या की एसआईटी जांच की मांग की।

विज्ञापन

updates Odisha minister Cop accused of killing naba kishore das Heroin worth Rs 8 crore seized in Guwahati
दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र: तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, दो की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना अमरावती रोड पर कोंधली के पास खुरसापार में सुबह नौ बजे हुई। चार लोग एक कार में औरंगाबाद से मध्य प्रदेश के बालाघाट लौट रहे थे, रखरखाव कार्य जारी होने के कारण एक ट्रक ने विपरीत दिशा से वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया, पुणे निवासी आदित्य माने (32 वर्षीय) और बालाघाट निवासी बिसेन मराठे (22 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो लोग संतलाल पंचेश्वर (25 वर्षीय) और रितु पंचेश्वर (32 वर्षीय) घायल हो गए और उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक पर मौत के साथ-साथ लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों के मामले दर्ज किए गए हैं। वह मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

updates Odisha minister Cop accused of killing naba kishore das Heroin worth Rs 8 crore seized in Guwahati
हेरोइन (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

गुवाहाटी: आठ करोड़ की कीमत की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को बताया कि आठ करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर रविवार रात बसीष्ठा थाना क्षेत्र के नालापारा में दो वाहनों को रोका गया और मादक पदार्थ जब्त किया गया। दोनों वाहनों में साबुन के डिब्बों में करीब 1.056 किलोग्राम हेरोइन ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है।  

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अब्दुल रसीद, मुज्जमिल हक और जमाल अली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गय है और आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed