{"_id":"5af18b674f1c1b65098b8804","slug":"upa-chairperson-sonia-gandhi-attack-on-pm-modi-in-vijayapura-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी अभिनेताओं की तरह बोलते अच्छा हैं मगर इससे देश का पेट नहीं भरताः सोनिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी अभिनेताओं की तरह बोलते अच्छा हैं मगर इससे देश का पेट नहीं भरताः सोनिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Tue, 08 May 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल बाद अपनी पहली चुनावी रैली में उतरीं संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस शासित कर्नाटक से भेदभाव का आरोप लगाया। साथ ही मोदी से पूछा कि उनके ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे का क्या हुआ?
विज्ञापन
सोनिया ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी अच्छे वक्ता हैं और अभिनेता की तरह बोलते हैं, लेकिन इससे लोगों का पेट नहीं भरता। सिद्धारमैया सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लगातार हमला कर रहे पीएम से पूछा कि अब तक प्रस्तावित लोकपाल का गठन क्यों नहीं किया गया? राष्ट्रपति ने जनवरी, 2014 में ही लोकपाल विधयेक को मंजूरी दे दी थी। भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली इस संस्था के दायरे में प्रधानमंत्री भी होंगे। हालांकि, उन्हें कुछ छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
कर्नाटक सिखाएगा भाजपा को सबक : खड़गे
कलबुर्गी। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजे भाजपा को उसी की भाषा में सबक सिखाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मुताबिक, नतीजों से साफ हो जाएगा कि संघ के इशारों पर किए भाजपा के काम लोगों ने स्वीकार नहीं किए।
विज्ञापन
खड़गे ने कहा कि भाजपा और संघ समर्थित सरकार में गरीब, अल्पसंख्यक और दलित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अगर भाजपा को कर्नाटक में नहीं रोका गया तो वे लोकतंत्र को नष्ट कर देंगे। भाजपा ने 30 से 40 केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही विभिन्न राज्यों के करीब 100 मंत्रियों को प्रचार के लिए कर्नाटक भेजा। इससे साफ है कि भाजपा कांग्रेस से डरी हुई है।