फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP: Yogi government takes decision to apply free vaccine to journalists and family members, NBA welcomes

यूपी: योगी सरकार ने लिया पत्रकारों व परिजनों को निशुल्क वैक्सीन लगाने का फैसला, एनबीए ने किया स्वागत

Tue, 04 May 2021 07:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 04 May 2021 07:39 PM IST
सार

पूरे उप्र में पत्रकारों के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। मीडिया दफ्तरों में भी लगेंगे वैक्सीन 
 

विज्ञापन
UP: Yogi government takes decision to apply free vaccine to journalists and family members, NBA welcomes
टीकाकरण का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी। file photo - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्यभर के पत्रकारों के लिए राहत भरा फैसला लिया। अब पत्रकारों और उनके परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। सीएम के फैसले का न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (nba) ने स्वागत किया है।

विज्ञापन


इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में पत्रकारों के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। वहीं, मीडिया दफ्तरों में भी उनके वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। सेंटरों पर पत्रकारों को वैक्सीन लगेगी ही साथ उनके परिजनों  भी प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन


रजत शर्मा ने आभार मानते हुए यह कहा
योगी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, 'मैं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने मीडियाकर्मियों और उनके परिवार वालों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने का फैसला लिया। सबसे अच्छी बात ये है कि वैक्सीन मीडिया के कार्यालयों में ही दी जा सकेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों के टीकाकरण को लेकर कुछ दिनों पूर्व ही एनबीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने सीएम योगी को एक लिखा था। इस पत्र में उन्होंने सीएम योगी से मीडियाकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 टीके उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

इसलिए जरूरी है पत्रकारों का टीकाकरण
सीएम को लिखे पत्र में शर्मा ने कहा था कि, नोएडा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए एक बड़ा केंद्र बन गया है। अधिकांश टीवी पत्रकार और कैमरामैन यहां काम करते हैं और रहते हैं। कई मामलों में टीवी पत्रकारों और कैमरामैन को रिपोर्टिंग के दौरान भीड़ में भी जाकर काम करना होता हैं इसलिए उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता पर टीका लगाने की आवश्यकता हो।समाचार चैनलों के टीवी पत्रकार और कैमरापर्सन कोरोना की रिपोर्टिंग करने के साथ साथ बर्तार फ्रंटलाइन कोविड योद्धा के तौर पर कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहे है।

एनबीए अध्यक्ष ने सीएम को लिखे पत्र में कहा था, सभी मीडिया संस्थाएं टीकाकरण का खर्चा उठाने और शिविर लगाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा सभी टीकाकरण और कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारी की जाएगी।


गौरतलब है कि, वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश के पत्रकार संगठन द्वारा पत्रकारों को शीघ्र वैक्सीन लगाने की मांग उठ रही थी। पत्रकारों का कहना था कि वे लोग फील्ड में दिन-रात तैनात हैं। उन्हें भी कोरोना वॉरियर का दर्जा दिया जाए और पूरा ख्याल रखा जाए। विभिन्न स्तरों पर उठती मांग को देखते हुए योगी सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed