फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP: Sarus cranes liked UP number is close to 20000 record in Etawah and 78 state birds were seen in Ayodhya

UP: सारस को पसंद आया यूपी, संख्या 20 हजार के करीब, इटावा में रिकॉर्ड तो अयोध्या में दिखे 78 राज्यपक्षी

Wed, 10 Jul 2024 08:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Jul 2024 08:23 PM IST
सार

सारस को सबसे अधिक इटावा के आसपास का हवापानी पसंद आया है, जहां इसकी संख्या रिकॉर्ड 3289 तक पहुंच चुकी है, जबकि मऊ के इलाके में लगभग दस वर्षों के बाद पहली बार सारस देखा गया है।

विज्ञापन
UP: Sarus cranes liked UP number is close to 20000 record in Etawah and 78 state birds were seen in Ayodhya
Sarus cranes - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस को एक बार फिर प्रदेश की आबोहवा पसंद आ गई है। पहले चिंताजनक स्तर तक इनकी संख्या कम होने के बाद अब लगातार सारस की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य सरकार ने नई गणना के आधार पर दावा किया है कि राज्यपक्षी सारस की प्रदेश में कुल संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन


सारस को सबसे अधिक इटावा के आसपास का हवापानी पसंद आया है, जहां इसकी संख्या रिकॉर्ड 3289 तक पहुंच चुकी है, जबकि मऊ के इलाके में लगभग दस वर्षों के बाद पहली बार सारस देखा गया है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार के प्रयास के साथ साथ लोगों में वन्य जीवों के प्रति आ रही जागरूकता के कारण सारस की संख्या बढ़ाने में सहायता मिल सकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राज्य में प्रतिवर्ष दो बार राज्यपक्षी सारस की गणना की जाती है। गर्मियों में हुई गणना (20-21 जून 2024) में प्रदेश में कुल 19,918 सारस पाए गए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 396 अधिक है। इटावा वन प्रभाग में सर्वाधिक 3289 सारस मिले हैं। 10 वन प्रभागों में यह संख्या 500 से अधिक रही है, जबकि मऊ वन प्रभाग में दस वर्ष में पहली बार छह सारस पक्षी देखे गए हैं। अयोध्या में 78, प्रयागराज में 18 तो जौनपुर में 11 सारस देखे गए हैं। वर्ष 2021 में राज्य में 17,329 सारस पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed