{"_id":"5b6fbadd42c79249d22e4b45","slug":"up-police-has-launched-a-social-media-campaign-hashtag-nomeansno","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की की 'न' को 'हां' समझने वालों के लिए यूपी पुलिस ने शुरू किया 'नो मीन्स नो' अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लड़की की 'न' को 'हां' समझने वालों के लिए यूपी पुलिस ने शुरू किया 'नो मीन्स नो' अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को एक सोशल मीडिया कैंपेन हैशटैग 'नो मीन्स नो' लांच किया है। यह उन लोगों को चेतावनी देने के लिए शुरू किया गया है जो महिला की न को हां समझते हैं। पुलिस के इस ट्वीट को कुछ ही घंटों में 55,000 से ज्यादा लोगों ने देख लिया। इसे अभी तक 1000 से ज्यादा लाइक, 477 रीट्वीट मिल चुके हैं। साथ ही इस पर दो घंटे के भीतर 87 रिप्लाई भी आ चुके हैं। इसके कैपशन पर लिखा है 'जी नहीं, उसकी न में हां न खोजें।'
विज्ञापन
जी नहीं, उसकी ना में हाँ न खोजें !#ANoMeansNo pic.twitter.com/HJuzKHUd4n
— UP POLICE (@Uppolice) August 11, 2018विज्ञापन
पुलिस ने ये अभियान जागरुकता फैलाने के लिए शुरू किया गया है। खास तौर पर उन लोगों के लिए जो एक लड़की के विरोध करने के बावजूद उनसे छेड़खानी करते हैं तथा अन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। इससे पहले पुलिस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो भी अपलोड किया था जिस पर लिखा था 'जब एक ऐप सहमति की जरूरत को समझता है तो आप क्यों नहीं?' उन्होंने इसी से आईडिया लेकर एक ग्राफिक ट्वीट किया जिस पर लिखा है 'डोन्ट फोर्स फिट यॉर येस इन हर नो।'
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि उन्होंने 'नो मीन्स नो' टैगलाइन शुरू की है ताकि लड़कियां निडरता से कह सकें कि न का मतलब न है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कई सीरीज चलाई जाएंगी। आने वाले समय में इसमें मशहूर फिल्मों के डायलॉग भी इस्तेमाल किए जाएंगे।