फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP: PM modi can inaugurates nine medical colleges virtually from Banaras on July 15

यूपी: पीएम मोदी नौ मेडिकल कॉलेजों का 15 जुलाई को बनारस से कर सकते हैं उद्घाटन, वर्चुअल होगा कार्यक्रम

Sat, 10 Jul 2021 07:51 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Sat, 10 Jul 2021 07:51 PM IST
सार

नए मेडिकल कॉलेज देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर जिलों में बनाए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 48 हो जाएगी। 13 और मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। 

विज्ञापन
UP: PM modi can inaugurates nine medical colleges virtually from Banaras   on July 15
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से बड़ा संकट पैदा हो गया था। उम्मीद है कि बनकर तैयार हो चुके नौ नए मेडिकल कॉलेजों के उद्घाटन के बाद स्थिति में सुधार होगा। इन कॉलेजों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 15 जुलाई को करेंगे। संभावना है कि प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही वर्चुअल माध्यम से जुड़कर एकसाथ सभी कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


बहरहाल, सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री अगले सप्ताह वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। ऐसे में वह यहीं से वर्चुअली इन नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 48 हो जाएगी। राज्य में अभी 13 और मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही यूपी देश का ऐसा राज्य बन सकता है, जहां बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज होंगे। 
विज्ञापन


कहां बनाए गए हैं नए कॉलेज
नए मेडिकल कॉलेज देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर जिलों में बनाए गए हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 जुलाई को  ट्वीट कर जानकारी दी थी और संबंधित अधिकारियों को तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया था। बताया गया है कि इन कॉलेजों में साढ़े चार सौ से अधिक संकाय सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। मेडिकल उपकरण भी खरीद लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में बनेगा मेडिकल कॉलेज
सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में हब बनाने की है। इसी के मद्देनजर सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। सिलसिलेवार नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। आजादी के बाद से 2017 तक राज्य में 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। जो अब तकरीबन दोगुने होने वाले हैं। अब तक 59 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो गई है। 


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बाकी बचे 16 जिलों में भी जल्द ही पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाने और अन्य कॉलेजों को अपग्रेड करने की तैयारी हो रही है। इसके साथ ही सरकार का फोकस जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर है। राज्य सरकार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने पर भी जोर दे रही है। इसके अलावा सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed