{"_id":"61b025525e26af37a36a73ec","slug":"up-maharashtra-among-five-states-having-nearly-11-crore-unutilised-covid19-vaccine-doses","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : यूपी, बिहार समेत पांच राज्यों में कोरोना वैक्सीन के 11 करोड़ डोज उपलब्ध, अब तक नहीं हुए इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण : यूपी, बिहार समेत पांच राज्यों में कोरोना वैक्सीन के 11 करोड़ डोज उपलब्ध, अब तक नहीं हुए इस्तेमाल
Wed, 08 Dec 2021 08:54 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:54 AM IST
सार
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट भारत समेत दुनिया के 30 से अधिक देशों में फैल चुका है। कई देशों ने लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाकर खतरनाक ओमिक्रॉन से लड़ने की तैयारी कर ली है। वहीं भारत में टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ने से सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' की दहशत के बीच देश में कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ्तार कई राज्य सरकारों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्र सरकार के ताजा आंकड़े के अनुसार पांच राज्यों में कोरोना वैक्सीन के करीब 11 करोड़ डोज उपलब्ध हैं जिनका अब तक उपयोग नहीं हुआ है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान शामिल हैं। राज्यसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, फिलहाल देश में कोरोना वैक्सीन के 23 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। वहीं पांच राज्यों में इन डोज की संख्या 11 करोड़ के करीब है। इनमें उत्तर प्रदेश सबसे पहले स्थान पर है जहां वैक्सीन की 2.9 करोड़ डोज बचे हैं, वहीं बंगाल में 2.5 करोड़, महाराष्ट्र में 2.2 करोड़, बिहार में 1.80 करोड़, राजस्थान में 1.43 करोड़, तमिलनाडु में 1.35 करोड़ और मध्य प्रदेश में 1.1 करोड़ वैक्सीन डोज बचे हुए हैं, जिनका इस्तेमाल अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन