फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP government spent 14 lakh rupees for the flowering on shiv bhakts, kavadiya by the choppers

यूपी सरकार ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर 'फूल बरसाने' के लिए खर्च किए 14 लाख रुपए

Thu, 09 Aug 2018 10:49 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
UP government spent 14 lakh rupees for the flowering on shiv bhakts, kavadiya by the choppers

उत्तर प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टर से मेरठ और उसके आसपास के जिलों में कांवड़ियों पर 'फूल बरसाने' के लिए 14 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन सरकार ने यह हेलीकॉप्टर कांवड़ यात्रा पर निगरानी करने के उद्देश्य से किराए पर लिया था।

विज्ञापन


अमर उजाला को प्रदेश सरकार गृह विभाग से जारी 5 अगस्त की वह चिठ्ठी भी मिली है, जिसमें 7 से 9 अगस्त के बीच मेरठ और उसके आसपास के जिलों में कांवड़ियों पर निगरानी रखने के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया था। आदेश के मुताबिक, सरकार ने यह हेलीकॉप्टर एयर चार्टर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से किराए पर लिया था। सरकार ने इस हेलीकॉप्टर के लिए 14.31 लाख रुपए का किराया चुकाया। 
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों और वीडियो में मेरठ जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और दूसरे पुलिस अधिकारी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते नजर आ रहे हैं। हालांकि गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को फूल बरसाने का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तस्वीरें वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने बयान जारी किया था कि फूल बरसाना देश की संस्कृति है और स्वागत करने का एक तरीका है। यह एक संकेत है कि सरकार और प्रशासन कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर रहा है। प्रशासन ने इसे केवल एक प्रतीकात्मक संकेत बताया था। पुलिस प्रशासन ने अपने बयान में कहा था कि पुलिस यह संदेश देना चाह रही है कि वे एक सहायक के रूप में कार्य कर रहे थे, न कि कांवड़ यात्रा पर नियंत्रण कर रही है। फूल बरसाने से किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं होता।  

प्रदेश गृह विभाग ने 27 जुलाई को अपने आदेश में कहा था कि मेरठ रेंज में 4 से 9 अगस्त तक कांवड़ यात्रा पर निगरानी रखने के लिए हेलीकॉप्टर से निगरानी रखी जाएगी। उस वक्त पवन हंस लिमिटेड से हेलीकॉप्टर किराए पर लेने के लिए 21.64 लाख का बजट तय किया गया था। 


लेकिन एयर चार्टर सर्विसेज यह काम कम कीमत में करने को राजी हो गया, जिसके बाद पुराना आदेश निरस्त कर दिया गया। कांवड़ यात्रा पर हवाई निगरानी करने का काम पहली बार किया गया था। 18 जुलाई को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने हवाई निगरानी के आदेश जारी किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed