फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Elections 2022: RPN singh joined BJP, padrauna candidate also resigned

आरपीएन सिंह की बगावत का असरः कांग्रेस के पडरौना उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने दिया इस्तीफा 

Tue, 25 Jan 2022 09:35 PM IST
Amit Mandal अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 25 Jan 2022 09:35 PM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएन सिंह के भाजपा में आने से पडरौना के कई समीकरण उलट-पलट हो सकते हैं।

विज्ञापन
UP Elections 2022: RPN singh joined BJP, padrauna candidate also resigned
Manish Jaiswal - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने का असर सामने आने लगा है। उनके करीबी माने जाने वाले मनीष जायसवाल ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनीष जायसवाल को कांग्रेस पार्टी ने पडरौना से उम्मीदवार बनाया था। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लिखे त्यागपत्र में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने से भी इनकार कर दिया है। इसके साथ ही कुशीनगर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। माना जा रहा है कि आगे आने वाले दिनों में आरपीएन सिंह के कई और समर्थक कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसे स्वामी प्रसाद मौर्या के सामने पिछड़ी जाति के सैंथवार वोटों पर भाजपा की सेंध करार दिया जा रहा है।  

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएन सिंह के भाजपा में आने से पडरौना के कई समीकरण उलट-पलट हो सकते हैं। मनीष जायसवाल को पडरौना की सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है, वहीं कुशीनगर  से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे राजकुमार सिंह को कुशीनगर की दूसरी सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। इससे भाजपा के वर्तमान स्थानीय नेताओं में खलबली भी मच गई है।
विज्ञापन


मनीष सिंह आरपीएन सिंह के करीबी माने जाते रहे हैं। उनकी पृष्ठभूमि भी राजनीतिक रही है। उनके पिता मुन्ना जायसवाल पडरौना नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। उनकी मां शिवकुमारी देवी भी पडरौना नगरपालिका की दो बार अध्यक्ष रह चुकी हैं। पिछली बार वे भाजपा समर्थित उम्मीदवार विनय जायसवाल से चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की आरपीएन सिंह से बेहद करीबी संबंध रहे हैं। आरपीएन सिंह के करीबी होने के नाते मनीष जायसवाल भी उनके बेहद करीब हो गए थे, लेकिन आरपीएन सिंह के पाला बदलने से मनीष जायसवाल ने भी अपना खेमा बदल लिया है और अब भाजपाई खेमे से ताल ठोंकते हुए नजर आ सकते हैं।         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed