{"_id":"5794039a4f1c1b4032c4bc14","slug":"up-election-sheila-dixit-s-health-deteriorated-during-bus-journey-returns-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन यूपी: शीला दीक्षित की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली लौटीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मिशन यूपी: शीला दीक्षित की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली लौटीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा
Updated Sun, 24 Jul 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी के साथ शीला दीक्षित
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित अमरोहा पहुंचने से पहले ही बीच यात्रा से दिल्ली को लौट गई। बताया गया कि उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके कारण वह गढ़ मुक्तेश्वर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई। शीला दीक्षित के न आने की सूचना से कांग्रेसियों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
कांग्रेस की संदेश यात्रा दिल्ली से शुरू होकर गाजियाबाद, हापुड़ होते हुए अमरोहा आनी थी। संदेश यात्रा में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, अभिनेता व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद आदि दिग्गज यात्रा में शामिल थे। गाजियाबाद और हापुड़ में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कांग्रेस संदेश यात्रा गढ़ मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुई। इस बीच शीला दीक्षित की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बीच में यात्रा छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने बताया कि उनका अमरोहा में आना प्रस्तावित था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें बीच यात्रा से ही लौटना पड़ा है। उनके न आने से इंतजार कर रहे कांग्रेसियों में मायूसी छाई रही। उल्लेखनीय है कि तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित को कांग्रेस की ओर से यूपी का सीएम कैंडीडेट घोषित किए जाने पर विपक्ष ने उनकी उम्र और सेहत को लेकर भी कटाक्ष किया था।
विज्ञापन