फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP election 2022: BSP is following Kanshiram ideology and using social media to reach their voters

रणनीति: कांशीराम के 'हथियार' को नया रूप देकर बसपा लड़ रही है चुनावी जंग, आखिर कौन हैं मायावती के नए लड़ाके

Fri, 12 Nov 2021 07:10 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:10 PM IST
सार

बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला को बताया कि कांशीराम अपनी बात अपने लोगों तक पहुंचाने के लिए कभी मुख्यधारा की मीडिया पर भरोसा नहीं करते थे। इसके लिए वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे। उनके द्वारा लखनऊ या दिल्ली में कही गई बात पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए समाज के सबसे निचले हिस्से के उस वोटर तक बिना लाग-लपेट पहुंच जाती थी, जो टीवी-अखबारों से दूर रहता था...

विज्ञापन
UP election 2022: BSP is following Kanshiram ideology and using social media to reach their voters
कांशीराम और मायावती - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत के साथ कूद चुकी हैं। इसके संदर्भ में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिलान्यास-उद्घाटन कार्यक्रमों की खूब चर्चा हो रही है। यूपी में कांग्रेस की वापसी के लिए जुटीं प्रियंका गांधी का संघर्ष और सपा की चुनावी तैयारी भी मीडिया की प्रमुखता में हैं। बहुजन समाज में ठोस जनाधार रखने वाली बसपा को इस चुनाव में ‘कमजोर खिलाड़ी’ के तौर पर आंका जा रहा है। लेकिन चुनावी पंडितों के इस आकलन से दूर बसपा बेहद सधे हुए अंदाज में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इसके लिए बहुजन समाज पार्टी सोशल मीडिया को अपना हथियार बना रही है।            

विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा गुरुवार को दिल्ली में थे। अपनी इस यात्रा में ‘बसपा के चाणक्य’ ने सोशल मीडिया के उन युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की जो अपने-अपने स्तर पर अपने चैनलों के माध्यम से बहुजन समाज की बात उठाते रहे हैं। सतीश चंद्र मिश्रा ने उन्हें ‘समझाया’ कि उन्हें किस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती की बात बहुजन समाज के लोगों तक पहुंचानी है। पार्टी के लिए एक समर्पित कार्यकर्ता की भांति काम करने वाले इन युवाओं से उन्होंने कहा कि मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए वे लखनऊ से जारी घोषणाओं, योजनाओं को सही समय पर पार्टी के वोटरों तक पहुंचाते रहें।

विज्ञापन

कांशीराम नहीं करते थे मीडिया पर भरोसा

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला को बताया कि कांशीराम अपनी बात अपने लोगों तक पहुंचाने के लिए कभी मुख्यधारा की मीडिया पर भरोसा नहीं करते थे। इसके लिए वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे। उनके द्वारा लखनऊ या दिल्ली में कही गई बात पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए समाज के सबसे निचले हिस्से के उस वोटर तक बिना लाग-लपेट पहुंच जाती थी, जो टीवी-अखबारों से दूर रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


नेता के मुताबिक पार्टी आज कांशीराम की रणनीति को ही बदले हुए अंदाज में अपना रही है। अब सबसे ज्यादा लड़ाई सोशल मीडिया पर लड़ी जा रही है। बहुजन समाज के युवा भी भारी संख्या में सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उनकी अपनी अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग भी है। पार्टी सोशल मीडिया के इन्हीं युवाओं को अपने साथ जोड़ने का काम कर रही है जो समर्पित कार्यकर्ता की भांति सोशल मीडिया पर बहुजन समाज के मुद्दे उठा रहे हैं। यह हमारे लिए ज्यादा भरोसेमंद और सस्ता है।

यूट्यूब से समाज के लोगों तक पहुंचाते हैं बात

कार्यक्रम में शामिल एक यू-ट्यूबर ने अमर उजाला को बताया कि हमने सोशल मीडिया को ही अपनी मजबूती का आधार बनाया है। पार्टी नेताओं की बात बहुजन समाज के लोगों के बीच बेहद गंभीरता के साथ देखी और सुनी जाती है। हम उन्हीं की बातों को उन्हीं के शब्दों में यू-ट्यूब के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इससे नेताओं की बात जनता तक पहुंचती है और उसी के माध्यम से हमारी आय भी हो जाती है। उन्होंने अपना व्यक्तिगत अनुभव शेयर करते हुए कहा कि अभी यह आय इतनी ज्यादा नहीं है कि पूरी तरह उस पर निर्भर रहा जा सके, लेकिन यह इतना अवश्य है कि इसके भरोसे आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सके। इसी प्रकार के सैकड़ों लोग पार्टी की योजनाओं को बहुजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।



बसपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पार्टी बिना कोई शोर किए अपने मतदाताओं तक लगातार पहुंचने की कोशिश कर रही है। नए जमाने के हिसाब से सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को प्राथमिकता के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है, जो हमारी बात हमारे लोगों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम बेहद मजबूती से लड़ रहे हैं और इस बार के नतीजे उन लोगों के लिए चौंकाने वाले साबित होंगे, जो बसपा को कमजोर आंकने की गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में बसपा राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और हरियाणा-दिल्ली प्रदेश प्रभारी सीपी सिंह भी सोशल मीडिया के अपने इन लड़ाकों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें ऊर्जा से भरने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed