फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up election 2017: prime minister narendra modi addresses rally in varanasi

बनारस में बोले पीएम मोदी- एक ‘ए’ सपा है दूसरी ‘बी’सपा, एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

Mon, 06 Mar 2017 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो/ वाराणसी Updated Mon, 06 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
up election 2017: prime minister narendra modi addresses rally in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सपा-कांग्रेस, बसपा पर करारा प्रहार किया। कहा कि सपा हो या बसपा हो कोई फर्क नहीं है। एक ‘ए’ सपा है दूसरी ‘बी’सपा।  ‘ए’ सपा- अखिलेश समाजवादी पार्टी, ‘बी’ सपा बहुजन समाज पार्टी। दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने चुटकी ली कि भविष्य में पुरातत्व विभाग खोलना पड़ेगा, जिससे पता चलेगा कि कोई कांग्रेस पार्टी भी थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लुटेरे ‘ऊपर वाले’ के हिसाब मांगे की वजह से डर गए हैं। वह अपने बचने का एक-दूसरे से रास्ता पूछ रहे हैं। मोदी ने कहा मेरा विजन साफ है- किसान को सिंचाई, बच्चों को पढ़ाई, युवकों को कमाई, बुजुर्गों को दवाई की चिंता और व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मैदान में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में जुटे लोगों से सीधा संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कभी बिजली पर प्रदेश सरकार को घेरा तो कभी विकास की अनदेखी और केंद्र की परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और शहर उत्तरी के प्रत्याशी रवींद्र जायसवाल, कैंट के प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव की मौजूदगी में उन्होंने भीड़ से पूछा-24 घंटे बिजली आती है क्या? शोर उठा, नहीं। पक्का न- आवाज आई-हां। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने अखिलेश सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि  आती है। अरे, देश की जनता जनार्दन जब कोई बात कहती है तो भगवान की आवाज होती है। आप कह रहे हैं तो मानता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार निर्णायक होनी चाहिए। लेकिन जो मिट्टी से निकलकर आया होता है। जिसने कष्ट झेले होते हैं उसमें निर्णय करने की हिम्मत होती है।

'घलुवा' को कष्ट नहीं पता होता
मोदी ने कहा कि जो ‘घलुवा’ होते हैं, जिनको सब विरासत में मिला होता है, वो कष्ट नहीं जानते। जो यहां के मुख्यमंत्री है, उनको भी पिताजी की तरफ से मिला। उनके जो यार हैं उनको सियासत दादी, नाना से विरासत में मिली हुई है। ऐसे लोग नाजुक होते हैं। कष्ट नहीं उठा सकते। मुझे क्या है- मुझे तो विरासत में कुछ मिला नहीं। जो मिला काशीवासियों से। 

फिर पूछा- हवाई अड्ड्ने से काशी आने का रास्ता काशी में सुधरा है कि नहीं। आपको दिखता है क्या-भीड़ बोली-हां। पीएम बोले, सपा वालों को नहीं दिखता। जिनको रोड नहीं दिखती उनको जीवन में बदलाव कहां से दिखेगा। हम रिंग रोड बनाना चाहते थे लेकिन उसमें राज्य सरकार की रुकावट है। वाराणसी-गोरखपुर रोड बनवा रहे थे लेकिन का काम धीमा है। हम वाराणसी-सुल्तानपुर रोड बनवाना चाहते हैं पर काम आगे नहीं बढ़ रहा है। इन सब कामों के लिए भारत सरकार ने 11 हजार करोड़ रुपया दिया लेकिन यह प्रदेश सरकार है किसानों को अधिग्रहीत जमीनों के बदले साढ़े चार हजार करोड़ रुपया नहीं दिया है।


मोदी के रोड शो में दूसरे दिन भी भगवामय हुई काशी 
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार दूसरे दिन हुए रोड शो से काशी फिर भगवामय हो गई। शंख, डमरू, घंटा-घड़ियाल और ढोल-नगाड़े के साथ काशी की जनता ने पीएम मोदी का दूसरे दिन भी जोरदार स्वागत किया गया। पीएम के स्वागत में जुटी उत्साही भीड़ का अंदाज इसी बात से लगता है कि पुलिस लाइन से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तक पहुंचने में उन्हें तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed