{"_id":"59cdf24d4f1c1bd0538b4e02","slug":"up-cm-yogi-adityanath-on-gorakhpur-brd-hospital-deaths-were-not-due-to-lack-of-oxygen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कांड पर बोले CM योगी- मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुईं थीं, फिर चीख-पुकार क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखपुर कांड पर बोले CM योगी- मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुईं थीं, फिर चीख-पुकार क्यों?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में हुई बच्चों की मौत पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफाई दी। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब यह कहा साफ हो चुका है कि गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं बल्कि इन्सेफेलाइटिस से हुई थी, जिसका असर वहां पिछले 40 सालों से है। ऐसे में अब चीख-पुकार क्यों मच रही है।
गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में 63 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी और कहा गया था कि कम से कम तीस बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई थी। इसके लिए योगी सरकार को निशाने पर लिया गया था। घटना से कुछ दिन पहले ही योगी उस हॉस्पिटल के दौरे पर भी गए थे। योगी ने तब कहा था कि दौरे के दौरान उनको ऑक्सीजन की कमी की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी ने बताया कि मई के महीने में 92 लाख बच्चों को इन्सेफेलाइटिस का टीका लगाया गया है। योगी के मुताबिक, बीस जिलों में बच्चों के लिए आईसीयू की सुविधा शुरू की गई है और इन्सेफेलाइटिस से बचाव के लिए सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में 63 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी और कहा गया था कि कम से कम तीस बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई थी। इसके लिए योगी सरकार को निशाने पर लिया गया था। घटना से कुछ दिन पहले ही योगी उस हॉस्पिटल के दौरे पर भी गए थे। योगी ने तब कहा था कि दौरे के दौरान उनको ऑक्सीजन की कमी की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Established that Gorakhpur deaths weren't due to lack of oxygen. Deaths due to encephalitis occurring since 40 yrs, why hue&cry now?: UP CM pic.twitter.com/YPAT7YhNao
— ANI UP (@ANINewsUP) September 29, 2017
राम मंदिर पर भी बोले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ ने नोटबंदी पर भी अपना पक्ष रखा और इसे पीएम का साहसिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यह आराम से लागू हुआ। योगी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और इसकी वजह से दुनिया भर में भारत की तारीफ हो रही है। योगी ने राम मंदिर का भी जिक्र किया और कहा कि लोग तो चाहते हैं कि राम मंदिर बने लेकिन यह मामला फिलहाल अदालत के अधीन है। उन्होंने कहा कि वह अदालत के फैसले का इंतजार करेंगे।