फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP ATS arrested ten people on terror funding charges from madhya pradesh

यूपी ATS की ताबड़तोड़ कार्रवाई, टेरर फंडिंग के आरोप में 10 गिरफ्तार

Sun, 25 Mar 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
UP ATS arrested ten people on terror funding charges from madhya pradesh

उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को टेरर फंडिंग के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से यूपी एटीएस ने आरोपियों को अलग-अलग शहरों से धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से संबंध हैं और सभी टेरर फंडिंग में शामिल हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों में टेरर फंडिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ, गोरखपुर और प्रतापगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश के रीवा में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।
विज्ञापन


रीवा से जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सीधे संबंध बताए जा रहे हैं। आरोप है कि आईएसआई से जुड़ा यह शख्स फर्जी पहचान दस्तावेज का इस्तेमाल कर  नकली बैंक अकाउंट के जरिए टेरर फंडिंग को अंजाम देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed