{"_id":"611e6f368ebc3e7a0601aeaa","slug":"up-assembly-election-meeting-at-amit-shah-residence-in-delhi-yogi-adityanath-will-reach-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह के घर पर अहम बैठक, सीएम योगी भी मीटिंग में शामिल हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह के घर पर अहम बैठक, सीएम योगी भी मीटिंग में शामिल हुए
Thu, 19 Aug 2021 08:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 19 Aug 2021 08:18 PM IST
सार
बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा आलाकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी सिलसिले में गुरुवार शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। वहां उनकी गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्क्ष जेपी नड्डा, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल भी मौजद रहे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अन्य कई राज्यों के साथ अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सपा, बसपा, कांग्रेस समेत कई दल मैदान में हैं। प्रदेश चुनाव में पहली बार ओवैसी की पार्टी भी चुनाव लड़ेगी।
इससे पहले आज सुबह यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा को संबोधित किया था। उन्होंने 3 हजार करोड़ की निधि से 1 करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन और लैपटॉप देने की योजना का ऐलान किया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिये युवाओं को भत्ता भी देगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार निराश्रित महिलाओं के उत्थान के लिए भी जल्द योजना लेकर आ रही है।