फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unseasonal showers: Four killed in rain-related incidents in Gujarat in two days

Unseasonal Showers: गुजरात में दो दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार की मौत;

Wed, 03 May 2023 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 03 May 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Unseasonal showers: Four killed in rain-related incidents in Gujarat in two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात में दो दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत होने की खबर है। राज्य के कुछ हिस्सों में पिछले एक सप्ताह के दौरान बेमौसम बारिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्रनगर के ध्रांगधरा तालुका के जसापर गांव में बुधवार दोपहर बिजली गिरने से एक चरवाहे और उसकी 80 बकरियों की मौत हो गई। वहीं, जूनागढ़ में मंगलवार को बाढ़ के पानी में बह गई तीन महिलाओं के शव दिन में बरामद किए गए। 

विज्ञापन


स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (SEOC) की विज्ञप्ति के मुताबिक, 25 वर्षीय चेतन भरवाड़ जब जसापार गांव में एक खुले मैदान में अपनी बकरियों को चराने के लिए जा रहे थे, तभी हल्की बारिश के बाद उन पर बिजली गिरी। 
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को जूनागढ़ जिले के मनवादर तालुका के एक गांव से होकर गुजरने वाली एक छोटी नदी बेमौसम बारिश के बाद उफान पर आ गई। इस दौरान 12 खेतिहर मजदूरों को ले जा रहा एक लोडिंग ऑटो शाम को उस नदी को पार करते समय बह गया। स्थानीय अग्निशमन दल और ग्रामीणों ने नौ लोगों को बचा लिया, जबकि तीन महिलाओं का उस समय पता नहीं चल सका। उनके शव बुधवार को नदी से बरामद किए गए। इन तीन महिलाओं की पहचान शांताबेन राठौड़ (40), भारतीबेन सोलंकी (40) और उनकी बेटी संजना सोलंकी (18) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed