{"_id":"5c85f15bbdec2214593a84da","slug":"unsc-may-take-decision-on-masood-azhar-on-13-march-vijay-gokhale-will-meet-pompeo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के बड़े फैसले के बीच अमेरिका जा रहे हैं गोखले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के बड़े फैसले के बीच अमेरिका जा रहे हैं गोखले
Mon, 11 Mar 2019 10:55 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूद अजहर
- फोटो : फाइल फोटो
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्वक आतंकी घोषित किए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का फैसला कुछ ही दिन में आने वाला है। इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से भारत के विदेश सचिव विजय गोखले सोमवार को मुलाकात करेंगे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस दौरान दोनों के बीच परस्पर हितों वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। गोखले अपने अमेरिकी समकक्ष राजनीतिक मामलों के अवर सचिव डेविड हेल और हथियार नियंत्रण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की अवर सचिव एंड्रिया थॉम्पसन के साथ द्विपक्षीय विदेश कार्यालय परामर्श और सामरिक सुरक्षा संवाद करने के लिए यहां पहुंचे हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया, "विदेश सचिव वाशिंगटन डीसी की 11-13 मार्च की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय विदेश कार्यालय स्तरीय विचार-विमर्श एवं रणनीतिक सुरक्षा वार्ता के सिलसिले में अपने अमेरिकी समकक्षों क्रमश: राजनीतिक मामलों के अवर सचिव डेविड हेल और हथियार नियंत्रण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के अवर सचिव एंड्रिया थॉम्पसन से वार्ता करेंगे।"
गोखले की इस अमेरिका यात्रा की योजना जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी पर सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले से पहले तैयार हुई थी। लेकिन इस हमले के बाद पोम्पिओ और गोखले के समकक्षों के साथ हो रही इस बैठक पर मीडिया की नजर रहेगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं।
माना जा रहा है कि यूएनएससी 13 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है। मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए अमेरिका, फ्रांस, और ब्रिटेन भी प्रस्ताव पेश कर चुके हैं। अगर अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो जाता है तो उसकी वैश्विक यात्रा पर प्रतिबंध लग जाएगा, संपत्ति जब्त हो जाएगी और हथियार रखने पर पांबदी लग जाएगी। अभी तक चीन मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने को लेकर भारत के प्रयासों को विफल करता रहा है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि चीन प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा सकता है। ऐसा वो पहले भी कर चुका है। वह प्रस्ताव पर वोट देने का निर्धारण करने के लिए 10 दिन की समयसीमा मांग सकता है।