फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unlock guidelines many states are easing corona curfew measurements here you know what will open and what will be close

हारेगा कोरोना: दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में आज से पाबंदियों में छूट, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Mon, 28 Jun 2021 10:41 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Jun 2021 10:41 AM IST
सार

कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए कुछ राज्यों में अनलॉक लागू शुरू हो गया है। आज से दिल्ली में जिम, योग संस्थान को खोलनेे की अनुमति मिल गई है लेकिन तमिलनाडु में पांच जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
unlock guidelines many states are easing corona curfew measurements here you know what will open and what will be close
कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट के बाद से कई राज्यों ने अपने यहां अनलॉक की प्रक्रिया लागू करनी शुरू कर दी है। अनलॉक के तहत दिल्ली में आज से जिम और योग इंस्टीट्यूट को खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसके अलावा राजस्थान में भी धार्मिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही को मंजूरी मिल गई है लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना लॉकडाउन अभी भी जारी हैं। आइए जानते हैं कि देश में किन राज्यों में आज से कोरोना पाबंदियों को लेकर छूट मिली है...

विज्ञापन


दिल्ली में अनलॉक
कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट को देखते हुए दिल्ली में सोमवार से होटल, बैंक्वेट हॉल, जिम आदि को खोलने और शादी समारोह आयोजित करने की छूट दे दी गई है। दिल्ली में जिम और योग संस्थान अब 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इससे पहले पब्लिक पार्कों, गोल्फ क्लबों को 21 जून से खोलने की अनुमति दे दी गई थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ रेस्त्रां को खोलने की अनुमति दे दी गई थी। हालांकि दिल्ली में अभी भी सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्पा, स्विमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूशन पर रोक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश

राज्य में कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया है, हालांकि रात्रि कर्फ्यू अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि राज्य में कोरोना वायरस अब नियंत्रण में है और प्रदेश के 35 जिलों में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या घटकर एक हजार से कम आ गई है। 

राजस्थान
राजस्थान में भी कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट दे दी गई है। राज्य में सोमवार से धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करने को अनुमति मिल गई है। वहीं एक जुलाई से शादी समारोह वाले स्थान खोले जा सकेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यालय शाम सात बजे तक खुल जाएंगे। 

असम
असम सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। कोरोना के दैनिक नए मामलों के तहत जिलों को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें हाई पॉजिटिविटी दर वाले, कम पॉजिटिविटी दर वाले और सुधार वाले जिलों को शामिल किया गया है। हाई पॉजिटिव रेट वाले जिलों में कर्फ्यू 24 घंटे जारी रहेगा, कम पॉजिटिव दर वाले जिलों में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा और जहां कोरोना के मामले बेहद कम हैं, वहां कर्फ्यू शाम पांच बजे सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

कर्नाटक

राज्य में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट को देखते हुए लॉकडाउन की पाबंदियों को हल्का किया गया है। शर्तों के साथ राज्य सरकार ने शादी समारोह की अनुमति दी। इसके अलावा बैंक्वेट हॉल और होटल में लोगों की संख्या 40 तक ही सीमित कर दिया है। 

तमिलनाडु
तमिलनाडु में कोरोना के मामलों को देखते हुए पांच जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। राज्य सरकार ने थोड़ी राहत के साथ चार जिलों, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और तिरुवल्लुवर में निजी कंपनियों को 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दे दी है। हालांकि मॉल्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed