{"_id":"5ef040638ebc3e42d3713650","slug":"unlock-1-metro-service-schools-colleges-and-other-services-still-shut-after-relaxation-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1: मेट्रो, स्कूल-कॉलेज सहित कई सेवाएं बंद, दोबारा शुरू करने पर फैसला नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनलॉक-1: मेट्रो, स्कूल-कॉलेज सहित कई सेवाएं बंद, दोबारा शुरू करने पर फैसला नहीं
Mon, 22 Jun 2020 12:26 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक-1 में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाए हैं जो अर्थव्यवस्था में मदद करेंगे। अनलॉक-1 में सरकार ने शर्तों के साथ शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों और अन्य प्रतिष्ठानों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। हालांकि, मेट्रो, स्कूल-कॉलेज अभी बंद हैं और इन्हें खोले जाने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। कई क्षेत्र और सेवाएं ऐसी हैं जो अभी भी लॉकडाउन के अधीन हैं। जुलाई से शुरू होने वाले अनलॉक के दूसरे चरण में इन्हें फिर से खोलने की योजना है।
विज्ञापन
मेट्रो सेवाएं अभी भी बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू की घोषणा करने के बाद से दिल्ली में मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद हैं। सरकार द्वारा अन्य परिवहन सेवाओं को अनुमति दी गई थी लेकिन मेट्रो सेवाएं अभी भी बंद हैं। दिल्ली मेट्रो के ट्विटर हैंडल पर 30 मई को पोस्ट किए गए आखिरी संदेश में कहा गया कि अगली सूचना तक यात्रियों के लिए सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने ’अनलॉक-1’ के लिए अपने दिशा-निर्देशों में कहा था कि उपनगरीय ट्रेन और मेट्रो रेल सेवाएं 30 जून तक बंद रहेंगी। तभी से सभी मेट्रो शहरों ने इन सेवाओं को निलंबित रखा है। मुंबई में सीमित उपनगरीय सेवाएं शुरू की गई हैं। ये ट्रेनें आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
स्कूल और कॉलेज बंद
लॉकडाउन के कारण देशभर में स्कूल और कॉलेज बंद हैं। कई शिक्षण संस्थानों ने ऑनलाइन पढ़ाई की तरफ रुख कर लिया है। जुलाई में स्कूलों को फिर से खोलने पर फैसला होने की उम्मीद है, हालांकि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ने हाल ही में कहा था कि इन संस्थानों को अगस्त से पहले नहीं खोल सकते। कई स्कूल प्रशासन, राज्य और केंद्रीय बोर्ड ने कहा कि मार्च में होने वाली परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था और अब उन्हें 30 जून के बाद आयोजित किया जाएगा।
पूर्ण रूप से रेल सेवाएं शुरू होने का इंतजार
रेल सेवाओं को पिछले महीने शुरू कर दिया गया था, फिर भी एक पूर्ण पैमाने पर बहाली का इंतजार किया जा रहा है। भारतीय रेलवे ने 22 मार्च से 51 दिनों के निलंबन के बाद 12 मई से ट्रेन सेवाओं को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया। यह शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों के साथ शुरू हुई थी।
प्रारंभिक सेवाएं नई दिल्ली को डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी रेलवे स्टेशनों से जोड़ती हैं। बाद में रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी।