फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Universal Social Security Scheme, Government will provide community security of 50 crore workers

यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी योजना के तहत 50 करोड़ कामगारों को मोदी सरकार देगी सामाजिक सुरक्षा 

Wed, 06 Jun 2018 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jun 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
Universal Social Security Scheme, Government will provide community security of 50 crore workers
pm modi
मोदी केयर योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर देने के बाद अब मोदी सरकार की निगाहें कामगारों पर है। लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारियों में जुटी मोदी सरकार अब यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी योजना लाने की तैयारी में है। इस योजना के तहत देश के 50 करोड़ कामगारों को पेंशन, मेडिकल कवर, बेरोजगारी भत्ता जैसी दर्जन भर अहम सुविधा उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई है। इससे संबंधित श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री कार्यालय ने हरी झंडी दे दी है। अब श्रम और वित्त मंत्रालय इस योजना की जल्द घोषणा करने की तैयारियों में जुटी है। 
विज्ञापन


पीएमओ द्वारा स्वीकृति प्रस्ताव में देश के 40 फीसदी कामगारों को इस योजना का सीधा तो शेष 60 फीसदी कामगारों को आंशिक लाभ होगा। इस योजना पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना का लाभ कृषि क्षेत्र से जुड़े कामगारों को भी मिलेगा। इसके तहत लाभार्थियों को निश्चित पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, मैटरनिटी, मेडिकल, विकलांग भत्ता, पीएफ, ग्रुप इंश्योरेंस, आश्रितों को लाभ सहित कुछ अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मसौदे में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को खासतौर से इस योजना से जोडने का प्रावधान है। चूंकि लोकसभा चुनाव अगले ही साल है। 
विज्ञापन


श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव में इस योजना के लिए हर राज्य में सामाजिक सुरक्षा फंड बनाने और इसमें पीएफ सहित अन्य सुविधाओं से जुड़े फंड को शामिल करने का प्रावधान है। सरकार की योजना चुनाव से पूर्व बीपीएल परिवारों के अधिकांश हिस्से को इस योजना का लाभ देने की है। ऐसे में इस योजना की जल्द घोषणा के लिए श्रम और वित्त मंत्रालय लगातार माथापच्ची कर रहा है। गौरतलब है कि एक लाख करोड़ की मोदी केयर योजना के तहत चुनाव से पहले इसका लाभ 10 करोड़ गरीब परिवारों को देने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed