संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का नववर्ष संदेश, कहा- आवाज बुलंद रखें युवा और बड़ा सोचें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलवायु परिवर्तन एक दीर्घकालिक समस्या ही नहीं, बल्कि साफ तौर पर एक ऐसा खतरा है, जो हमारे सामने खड़ा है। उन्होंने कहा, युवाओं का जोश प्रेरणा देता है। युवा अपनी आवाज बुलंद रखें, बड़ा सोचते हुए हदों के पार जायें और दबाव बनाए रखें।
As we enter the New Year, the world needs young people to keep speaking out, applying pressure and pushing boundaries to have us protect our planet and improve the lives of its people.
विज्ञापन
विज्ञापन
Wishing everyone, everywhere peace and happiness in 2020. pic.twitter.com/OsbXOBuAv4— António Guterres (@antonioguterres) December 30, 2019
एंटोनियो गुटरेस ने कहा, हम ऐसी पीढ़ी कहलाने का जोखिम नहीं उठा सकते, जो उस समय चैन की बंसी बजा रही थी, जब पृथ्वी जल रही थी। किन्तु अभी भी उम्मीद बाकी है। इस वर्ष मेरा नववर्ष संदेश भी आशा के सबसे बड़े स्रोत यानि विश्व के युवाओं के लिए हैं। जलवायु कार्रवाई को लेकर जेंडर बराबरी और सामाजिक न्याय से लेकर मानव अधिकारों तक आपकी पीढ़ी हर मोर्चे पर सुर्खियों में छाई है।
आपके जोश और संकल्प से मुझे प्रेरणा मिलती है। अपने भविष्य को आकार देने में भूमिका की आपकी मांग एकदम सही है। मैं आपके साथ हूं। संयुक्त राष्ट्र संघ भी आपके साथ खड़ा है और आप ही का है।
2020 में 75वीं वर्षगांठ
गुटरेस ने कहा, हम सतत विकास लक्ष्यों के लिए कार्रवाई के दशक का शुभारंभ कर रहे हैं, जो हमारे लिए निष्पक्ष वैश्वीकरण का एक खाका है। इस वर्ष विश्व की आवश्यकता है कि युवा अपनी आवाज बुलंद रखें, बड़ा सोचते रहें, अपनी हदों के परे जाएं और दबाव बनाए रखें।